साहित्यकार रेणु के बेटे ने अभद्र व्यवहार की शिकायत की:अररिया टोल प्लाजा पर बहस, CCTV जांच की मांग, टोल मैनेजर ने आरोपों को बताया गलत

साहित्यकार रेणु के बेटे ने अभद्र व्यवहार की शिकायत की:अररिया टोल प्लाजा पर बहस, CCTV जांच की मांग, टोल मैनेजर ने आरोपों को बताया गलत

अररिया में प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के छोटे पुत्र और सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ‘पप्पू’ ने अररिया टोल प्लाजा पर अपने परिवार के साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब रेणु परिवार अपने निजी वाहन से पूर्णिया जा रहा था। पप्पू के अनुसार, अररिया टोल पर स्थानीय नंबर की उनकी गाड़ी को रोका गया। उनके मंझले भाई अपराजित राय ‘अप्पू’ ने टोल कर्मी को बताया कि गाड़ी में पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु का परिवार सवार है और उनसे बात करने का अनुरोध किया। सम्राट चौधरी को फोन लगाने को कहा
इस पर टोल कर्मी कथित तौर पर भड़क उठा और कहा, “हम किसी विधायक से बात नहीं करेंगे।” कर्मी ने कैमरा जूम करने और वीडियो वायरल करने का आदेश दिया, साथ ही सम्राट चौधरी को फोन लगाने को कहा। पप्पू ने बताया कि कर्मी लगातार बहस करता रहा, जिससे परिवार के सदस्यों को मानसिक परेशानी हुई। पप्पू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और महान साहित्यकार रेणु के परिवार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय नंबर वाली गाड़ियों से अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है, जिसकी जानकारी स्थानीय सांसद और विधायकों को है, लेकिन वे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की
इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु ने अररिया डीएम विनोद दूहन को दी। डीएम ने मामले को अपने स्तर पर जांचने का आश्वासन दिया है। पप्पू ने डीएम से आग्रह किया है कि दोषी कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और स्थानीय नंबर वाली गाड़ियों को टोल मुक्त किया जाए। उन्होंने सुबह 10:10 से 10:15 तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की है। दूसरी ओर, अररिया टोल टैक्स के मैनेजर अभय सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व विधायक की गाड़ी बिना टोल दिए प्लाजा से गुजर गई। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। आम लोगों का कहना है कि यदि रेणु जैसे प्रतिष्ठित परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम नागरिक की क्या स्थिति होगी। डीएम के जांच शुरू करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। अररिया में प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के छोटे पुत्र और सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय ‘पप्पू’ ने अररिया टोल प्लाजा पर अपने परिवार के साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। यह घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब रेणु परिवार अपने निजी वाहन से पूर्णिया जा रहा था। पप्पू के अनुसार, अररिया टोल पर स्थानीय नंबर की उनकी गाड़ी को रोका गया। उनके मंझले भाई अपराजित राय ‘अप्पू’ ने टोल कर्मी को बताया कि गाड़ी में पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु का परिवार सवार है और उनसे बात करने का अनुरोध किया। सम्राट चौधरी को फोन लगाने को कहा
इस पर टोल कर्मी कथित तौर पर भड़क उठा और कहा, “हम किसी विधायक से बात नहीं करेंगे।” कर्मी ने कैमरा जूम करने और वीडियो वायरल करने का आदेश दिया, साथ ही सम्राट चौधरी को फोन लगाने को कहा। पप्पू ने बताया कि कर्मी लगातार बहस करता रहा, जिससे परिवार के सदस्यों को मानसिक परेशानी हुई। पप्पू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और महान साहित्यकार रेणु के परिवार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय नंबर वाली गाड़ियों से अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है, जिसकी जानकारी स्थानीय सांसद और विधायकों को है, लेकिन वे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की
इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक पद्मपराग राय वेणु ने अररिया डीएम विनोद दूहन को दी। डीएम ने मामले को अपने स्तर पर जांचने का आश्वासन दिया है। पप्पू ने डीएम से आग्रह किया है कि दोषी कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और स्थानीय नंबर वाली गाड़ियों को टोल मुक्त किया जाए। उन्होंने सुबह 10:10 से 10:15 तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की है। दूसरी ओर, अररिया टोल टैक्स के मैनेजर अभय सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व विधायक की गाड़ी बिना टोल दिए प्लाजा से गुजर गई। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। आम लोगों का कहना है कि यदि रेणु जैसे प्रतिष्ठित परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम नागरिक की क्या स्थिति होगी। डीएम के जांच शुरू करने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *