वैशाली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के नाबालिग बेटे ने अपने नाना-नानी पर तलाक विवाद के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना करताहा थाना क्षेत्र के गुरर्मियां तिवारी टोला में हुई है। मृतक की पहचान राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बाकरपुर, वार्ड नंबर 11 निवासी मिथलेश कुमार, उम्र-35 (पिता स्वर्गीय प्रमोद पासवान) के रूप में हुई है। मृतक के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके नाना-नानी ने उसके पिता को जहर देकर मार डाला है। बेटे अनिकेत राज के अनुसार, उसकी मां उसके पिता से तलाक मांग रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक मिथिलेश बैंगलोर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… हाथ-पैर बंधवाकर पिटाई करवाई थी – बेटा बेटे अनिकेत राज ने यह भी आरोप लगाया कि बैंगलोर में उसकी मां ने उसके पिता के हाथ-पैर बंधवाकर पिटाई करवाई थी और फिर भाग गई थी। इस घटना के बाद पिता बिदुपुर में अपनी बहन के घर चले गए थे। बेटे के मुताबिक, 30 मई को नाना-नानी ने बहला-फुसलाकर उन्हें मौसी के घर से बुलाया। आरोप है कि इसके बाद 1 जून को उन्हें जहर देकर मार दिया गया। उसने यह भी बताया कि 30 मई को जब उसके पिता नाना-नानी के घर आए थे, तो नानी गुड़िया देवी और पिता के बीच विवाद हुआ था। मामा ने भी पिता के साथ गाली-गलौज की थी। घटना के बाद आरोपी ससुर और साले फरार मिथलेश कुमार की शादी 12 साल पहले सतनारायण पासवान की बेटी सोनी कुमारी से हुई थी। मिथलेश के तीन छोटे बेटे हैं। घटना के बाद आरोपी ससुर और साले फरार बताए जा रहे हैं। दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई – सदर एसडीपीओ सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि करताहा थाना क्षेत्र में सतनारायण पासवान के दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाया गया। जांच के लिए सैंपल लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक की मां और बहन भी पहुंची हैं, लेकिन अभी तक उनके पूर्ण बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वैशाली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के नाबालिग बेटे ने अपने नाना-नानी पर तलाक विवाद के चलते जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना करताहा थाना क्षेत्र के गुरर्मियां तिवारी टोला में हुई है। मृतक की पहचान राजापाकड़ थाना क्षेत्र के बाकरपुर, वार्ड नंबर 11 निवासी मिथलेश कुमार, उम्र-35 (पिता स्वर्गीय प्रमोद पासवान) के रूप में हुई है। मृतक के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके नाना-नानी ने उसके पिता को जहर देकर मार डाला है। बेटे अनिकेत राज के अनुसार, उसकी मां उसके पिता से तलाक मांग रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक मिथिलेश बैंगलोर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… हाथ-पैर बंधवाकर पिटाई करवाई थी – बेटा बेटे अनिकेत राज ने यह भी आरोप लगाया कि बैंगलोर में उसकी मां ने उसके पिता के हाथ-पैर बंधवाकर पिटाई करवाई थी और फिर भाग गई थी। इस घटना के बाद पिता बिदुपुर में अपनी बहन के घर चले गए थे। बेटे के मुताबिक, 30 मई को नाना-नानी ने बहला-फुसलाकर उन्हें मौसी के घर से बुलाया। आरोप है कि इसके बाद 1 जून को उन्हें जहर देकर मार दिया गया। उसने यह भी बताया कि 30 मई को जब उसके पिता नाना-नानी के घर आए थे, तो नानी गुड़िया देवी और पिता के बीच विवाद हुआ था। मामा ने भी पिता के साथ गाली-गलौज की थी। घटना के बाद आरोपी ससुर और साले फरार मिथलेश कुमार की शादी 12 साल पहले सतनारायण पासवान की बेटी सोनी कुमारी से हुई थी। मिथलेश के तीन छोटे बेटे हैं। घटना के बाद आरोपी ससुर और साले फरार बताए जा रहे हैं। दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई – सदर एसडीपीओ सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि करताहा थाना क्षेत्र में सतनारायण पासवान के दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाया गया। जांच के लिए सैंपल लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक की मां और बहन भी पहुंची हैं, लेकिन अभी तक उनके पूर्ण बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


