गोंडा जिले के करनैलगंज स्थित भगवान शिव के बरखंडी नाथ मंदिर में आज शनिवार देर शाम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सांस्कृतिक और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पर्व के लिए बरखंडी नाथ मंदिर को फूलों और मालाओं से सजाया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर और भगवान शिव के इतिहास के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बरखंडी नाथ मंदिर के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। एसडीएम नेहा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज सोमनाथ मंदिर की चर्चा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन संस्कृति और स्वाभिमान परंपराओं का सम्मान करने तथा लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से कर रही है। उन्होंने बरखंडी नाथ मंदिर को एक प्राचीन मंदिर बताया, जहां सावन और मलमास के महीनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सामान्य दिनों में भी यहां काफी भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। कार्यक्रम का आयोजन “संस्कृत का स्वाभिमान परंपराओं का हो सम्मान” के नारे के साथ किया गया। सोमनाथ मंदिर का जिस तरीके से आज विकास हुआ है उसी तरीके से उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों का लगातार सरकार द्वारा विकास किया जा रहा है ताकि जो हमारी सांस्कृतिक पुरानी परंपरा है वह जीवित रहे और हमारी सांस्कृतिक परंपरा खत्म न होने पाए।


