सिंगरौली में करोड़ों की डकैती पर जबलपुर पुलिस अलर्ट:पुलिस ने बैंक अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई; एएसपी बोले- बैंक सुरक्षा हम-आपकी जिम्मेदारी

सिंगरौली में करोड़ों की डकैती पर जबलपुर पुलिस अलर्ट:पुलिस ने बैंक अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई; एएसपी बोले- बैंक सुरक्षा हम-आपकी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ से अधिक की डकैती के बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार को कंट्रोल रूम में पुलिस और बैंक अधिकारियों की आपात बैठक हुई, जिसमें बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने से संबंधित निर्देश दिए गए। बैठक में सरकारी और प्राइवेट बैंकों के 104 बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। एएसपी जितेंद्र सिंह, एएसपी आयुष गुप्ता, एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बैंक अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा संबंधी आरबीआई की गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करें। बैंकों में चैनल गेट लगे हों, सायरन और पैनिक अलार्म भी 3-4 स्थानों पर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ बैंक अधिकारियों की भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी। एएसपी आयुष गुप्ता ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वैसे तो सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फिर भी यह देखें कि कोई स्थान कवरेज से न छूटे। यदि कोई स्थान छूट रहा है, तो वहीं कैमरे लगाएं। ताकि बैंक के अंदर और बाहर पूरी निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक व संबंधित थानों में समन्वय बनाए रखने के लिए थाने व बैंक का वॉट्सएप ग्रुप बनाएं और सुरक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह ने कहा कि आपराधिक तत्व सुरक्षा व्यवस्था में कमी होने पर मौके पर फायदा उठाने से नहीं चूकते हैं। इसलिए स्थानीय पुलिस बैंक के आसपास स्थित चाय-पान के ठेले, साइकिल स्टैंड पर आकस्मिक चैकिंग भी करते रहे। एएसपी पल्लवी शुक्ला ने कहा कि कुछ बैंकों में पुलिस गार्ड लगी हुई एवं अधिकांश बैंकों में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं। आप लोग ऐसे व्यक्ति पर जिसका बैंक में कोई काम नहीं है और फालूत यहां-वहां घूम रहा हो, उस पर नजर रखें, यदि ऐसा कोई संदिग्ध दिखाई पड़ता है, तो उससे पूछताछ करें, आवश्यक समझते हैं तो तत्काल संबंधित थाने एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि उससे पूछताछ की जा सके। पुलिस गश्त बढ़े तो ठीक रहेगा बैंक अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक बार पुलिस गश्त हो तो ठीक रहेगा, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बैंकों के आसपास 11 से 1 एवं 3 से 4 के बीच पुलिस गश्त की जाएगी। मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और अवैध धन हस्तांतरण सहित वित्तीय अपराधों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बैंक खाता म्यूल अकाउंट संबंधी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित थाने व सायबर सेल में सूचना दें। सुरक्षा संबंधी निर्देश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *