पिंजौर में घर जा रही महिला से स्नैचिंग:धक्का देकर कानों की बालियां छीनीं, स्कूटी पर सवार होकर आया स्नैचर

पिंजौर में घर जा रही महिला से स्नैचिंग:धक्का देकर कानों की बालियां छीनीं, स्कूटी पर सवार होकर आया स्नैचर

पंचकूला जिले के पिंजौर में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से कानों की बालियां छीन ली। यह घटना शिव कॉलोनी की रोहिला वाली गली में हुई, जब महिला अपने किराए के मकान की तरफ जा रही थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़ित महिला की पहचान आमना देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर जा रही थीं, तभी पीछे से स्कूटी पर आए एक युवक ने उन्हें धक्का देकर दोनों कानों की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस आमना देवी के अनुसार, आरोपी ने काले रंग की कमीज पहनी थी और उसकी लंबी मूंछें थीं। घटना इतनी अचानक हुई कि वह कुछ समझ नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से हैं और किराए के मकान में रहती हैं। इस घटना से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी स्कूटी पर सवार होकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *