तस्करों की तरकीब नाकाम, बोलेरो से नशे की खेप जब्त:छत और सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 173 किलो डोडाचूरा, 2 गिरफ्तार

तस्करों की तरकीब नाकाम, बोलेरो से नशे की खेप जब्त:छत और सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 173 किलो डोडाचूरा, 2 गिरफ्तार

मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्हारगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 173 किलो 380 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडाचूरा) बरामद किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मल्हारगढ़-जीरन रोड स्थित भैसाखेड़ा क्षेत्र में एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (MP14 BE 0668) को घेराबंदी कर रोका। जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया। आरोपियों ने मादक पदार्थ छिपाने के लिए बोलेरो की छत और पीछे की सीट के नीचे विशेष गुप्त खाने (केबिन) बना रखे थे। इन्हीं खानों में भारी मात्रा में पीसा हुआ डोडाचूरा भरकर परिवहन किया जा रहा था। शामगढ़ और पिपलियामंडी के दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र पिता मदनलाल लक्षकार (निवासी जवाहर मार्ग, शामगढ़) और राधेश्याम पिता बालाराम लक्षकार (निवासी बालागुड़ा, थाना पिपलियामंडी) के रूप में हुई है। मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इनसे तस्करी के नेटवर्क और मादक पदार्थ की सप्लाई के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। राजस्थान का तस्कर सहित दो अन्य आरोपी फरार
इस तस्करी के मामले में पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी सह-आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। इनमें मिलन पिता परसराम राठौर (निवासी बही, थाना पिपलियामंडी) और पदमसिंह (निवासी बाड़मेर, राजस्थान) शामिल हैं। पुलिस की टीमें इन दोनों फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *