पूर्णिया में पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ जीजा-साले को पकड़ा है। दोनों मिलकर स्मैक का काला कारोबार करते थे। खरीद फरोख्त से लेकर कस्टमर तक डिलीवरी देना इनके धंधे में शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र इलाके से जुड़ी है। पकड़े गए धंधेबाजों की पहचान मेंहींनगर निवासी विकास कुमार और पिपरपांति एकम्बा निवासी कमलेश कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान बीआर 11एयू 7903 नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 75 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
पूछताछ के बाद भेजा जेल पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आपस में साला-बहनोई हैं और काफी समय से स्मैक के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑल्टो कार, दो मोबाइल और 210 रुपए नकद भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से थाना में पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। गिरोह में कौन-कौन शामिल है। पूर्णिया में पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ जीजा-साले को पकड़ा है। दोनों मिलकर स्मैक का काला कारोबार करते थे। खरीद फरोख्त से लेकर कस्टमर तक डिलीवरी देना इनके धंधे में शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र इलाके से जुड़ी है। पकड़े गए धंधेबाजों की पहचान मेंहींनगर निवासी विकास कुमार और पिपरपांति एकम्बा निवासी कमलेश कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान बीआर 11एयू 7903 नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 75 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
पूछताछ के बाद भेजा जेल पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आपस में साला-बहनोई हैं और काफी समय से स्मैक के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ऑल्टो कार, दो मोबाइल और 210 रुपए नकद भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से थाना में पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। गिरोह में कौन-कौन शामिल है।


