बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय विमान से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद विक्रमशिला पुल का निरीक्षण करेंगे। फिर समाहरणालय परिसर में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास 31 मई की शाम छह बजे तक अस्थायी रेड जोन और नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता बरतें। कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। बिना एंटी-सबोटेज जांच के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से ज्वलनशील पदार्थ, आग्नयास्त्र, झोला, बैग एवं छाता लेकर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पुलिसबल की तैनाती भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों को भी वैध पहचान पत्र एवं पास के साथ ही प्रवेश की अनुमति है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम 01:50 बजे : भागलपुर हवाई अड्डा आगमन 01:55 बजे : विक्रमशिला पुल के लिए प्रस्थान 01:58 बजे : विक्रमशिला पुल और गंगा पथ का निरीक्षण 02:05 बजे : समाहरणालय के लिए प्रस्थान 02:10 बजे : उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 02:15 बजे : समीक्षा बैठक 02:50 बजे : नरगा के लिए प्रस्थान 03:00 बजे : पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम 04:15 बजे : भागलपुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान 04:25 बजे : पटना के लिए रवाना 05:15 बजे : पटना हवाई अड्डा आगमन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय विमान से भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद विक्रमशिला पुल का निरीक्षण करेंगे। फिर समाहरणालय परिसर में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास 31 मई की शाम छह बजे तक अस्थायी रेड जोन और नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता बरतें। कार्यक्रम स्थलों के आसपास बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। बिना एंटी-सबोटेज जांच के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से ज्वलनशील पदार्थ, आग्नयास्त्र, झोला, बैग एवं छाता लेकर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पुलिसबल की तैनाती भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रेस एवं मीडिया कर्मियों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों को भी वैध पहचान पत्र एवं पास के साथ ही प्रवेश की अनुमति है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम 01:50 बजे : भागलपुर हवाई अड्डा आगमन 01:55 बजे : विक्रमशिला पुल के लिए प्रस्थान 01:58 बजे : विक्रमशिला पुल और गंगा पथ का निरीक्षण 02:05 बजे : समाहरणालय के लिए प्रस्थान 02:10 बजे : उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 02:15 बजे : समीक्षा बैठक 02:50 बजे : नरगा के लिए प्रस्थान 03:00 बजे : पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम 04:15 बजे : भागलपुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान 04:25 बजे : पटना के लिए रवाना 05:15 बजे : पटना हवाई अड्डा आगमन


