नालंदा में छह गाड़ी चोर अरेस्ट:दिल्ली से लेकर बिहार तक वारदात को देते थे अंजाम, स्कॉर्पियो सहित कार जब्त

नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के तार बिहार के कई जिलों से लेकर दिल्ली और झारखंड तक जुड़े हुए थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो और होंडा सिटी जैसी महंगी गाड़ियां, दर्जनों फर्जी नंबर प्लेट और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सदर डीएसपी वन संकेत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस पूरे मामले की जांच तब शुरू हुई जब 23 मई 2026 को लहेरी थाना क्षेत्र के मंगला स्थान स्थित वैष्णवी मैरेज हॉल की पार्किंग से एक स्कॉर्पियो (BR01JD-6245) की चोरी हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। सघन जांच के दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर से अजय कुमार और बिट्टू कुमार व वैशाली जिले से अमन कुमार और रजनीश कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में इन चारों ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद इनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची के लोअर बाजार इलाके में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने मोहम्मद असफान और अनस जमील नामक दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लहेरी थाना क्षेत्र से चोरी गई स्कॉर्पियो को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। जहानाबाद से चोरी की गई स्कॉर्पियो भी बरामद गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में चोरी के गाड़ी और अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने लहेरी से चोरी गई स्कॉर्पियो के अलावा, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से चुराई गई एक होंडा सिटी कार (DL3CCN0474) और जहानाबाद से चोरी की गई एक अन्य स्कॉर्पियो भी बरामद की है। इसके साथ ही बदमाशों के पास से राजगीर सहित कई अन्य जगहों से चुराए गए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के ढेरों नंबर प्लेट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें चार एंड्रॉइड और तीन एप्पल आईओएस डिवाइस शामिल हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्यों का एक लंबा और संगीन आपराधिक इतिहास रहा है। पकड़े गए इन शातिर बदमाशों पर बिहार के बेलसर, पियरा, हिसुआ, जहानाबाद और राजगीर थानों के साथ-साथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में भी गाड़ी चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सके और चोरी गए अन्य वाहनों की बरामदगी की जा सके। इस सफल छापेमारी अभियान में नालंदा की डीआईयू टीम, लहेरी थानाध्यक्ष, दारोगा नीतीश रंजन, ऋतु रंजन, सर्वेश कुमार और सिपाही दीपक कुमार ने अहम भूमिका निभाई। नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के तार बिहार के कई जिलों से लेकर दिल्ली और झारखंड तक जुड़े हुए थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो और होंडा सिटी जैसी महंगी गाड़ियां, दर्जनों फर्जी नंबर प्लेट और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सदर डीएसपी वन संकेत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस पूरे मामले की जांच तब शुरू हुई जब 23 मई 2026 को लहेरी थाना क्षेत्र के मंगला स्थान स्थित वैष्णवी मैरेज हॉल की पार्किंग से एक स्कॉर्पियो (BR01JD-6245) की चोरी हो गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। सघन जांच के दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले मुजफ्फरपुर से अजय कुमार और बिट्टू कुमार व वैशाली जिले से अमन कुमार और रजनीश कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में इन चारों ने अपना जुर्म कबूल किया। इसके बाद इनकी ही निशानदेही पर पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची के लोअर बाजार इलाके में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने मोहम्मद असफान और अनस जमील नामक दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लहेरी थाना क्षेत्र से चोरी गई स्कॉर्पियो को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। जहानाबाद से चोरी की गई स्कॉर्पियो भी बरामद गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में चोरी के गाड़ी और अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने लहेरी से चोरी गई स्कॉर्पियो के अलावा, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से चुराई गई एक होंडा सिटी कार (DL3CCN0474) और जहानाबाद से चोरी की गई एक अन्य स्कॉर्पियो भी बरामद की है। इसके साथ ही बदमाशों के पास से राजगीर सहित कई अन्य जगहों से चुराए गए चार पहिया और दो पहिया वाहनों के ढेरों नंबर प्लेट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल सात मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें चार एंड्रॉइड और तीन एप्पल आईओएस डिवाइस शामिल हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस गिरोह के सदस्यों का एक लंबा और संगीन आपराधिक इतिहास रहा है। पकड़े गए इन शातिर बदमाशों पर बिहार के बेलसर, पियरा, हिसुआ, जहानाबाद और राजगीर थानों के साथ-साथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में भी गाड़ी चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सके और चोरी गए अन्य वाहनों की बरामदगी की जा सके। इस सफल छापेमारी अभियान में नालंदा की डीआईयू टीम, लहेरी थानाध्यक्ष, दारोगा नीतीश रंजन, ऋतु रंजन, सर्वेश कुमार और सिपाही दीपक कुमार ने अहम भूमिका निभाई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *