सीतामढ़ी सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश हटाए गए:डॉ. मनोज कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, शिकायतों के बाद एक्शन

सीतामढ़ी सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश हटाए गए:डॉ. मनोज कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, शिकायतों के बाद एक्शन

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद और शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. मनोज कुमार को सदर अस्पताल का नया उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। विभाग के इस फैसले के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। डॉ. मुकेश कुमार, जो सदर अस्पताल में कनीय चिकित्सा पदाधिकारी थे, को प्रभारी उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी नियुक्ति को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों ने इसे विभागीय नियमों के विपरीत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप था कि अस्पताल उपाधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर किसी वरीय चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए थी। ‘सहयोग’ पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इनमें मरीजों को समय पर इलाज न मिलना, चिकित्सकों की अनुपस्थिति, अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता, प्रशासनिक अव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट जैसे मुद्दे शामिल थे। ‘सहयोग’ पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुभाष कुमार केसरी ने भी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पताल प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार, मनमानी और मरीजों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया था। तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उच्चस्तरीय जांच कराई। तिरहुत प्रक्षेत्र की जांच रिपोर्ट में विभागीय नियमों के उल्लंघन और प्रभार देने की प्रक्रिया में त्रुटियों की पुष्टि हुई। इसी आधार पर क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने डॉ. मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया। सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक विवाद और शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. मनोज कुमार को सदर अस्पताल का नया उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। विभाग के इस फैसले के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। डॉ. मुकेश कुमार, जो सदर अस्पताल में कनीय चिकित्सा पदाधिकारी थे, को प्रभारी उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी नियुक्ति को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों ने इसे विभागीय नियमों के विपरीत बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप था कि अस्पताल उपाधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर किसी वरीय चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए थी। ‘सहयोग’ पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इनमें मरीजों को समय पर इलाज न मिलना, चिकित्सकों की अनुपस्थिति, अस्पताल परिसर में दलालों की सक्रियता, प्रशासनिक अव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट जैसे मुद्दे शामिल थे। ‘सहयोग’ पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। भाजपा के जिला महामंत्री और पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुभाष कुमार केसरी ने भी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पताल प्रशासन में कथित भ्रष्टाचार, मनमानी और मरीजों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया था। तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उच्चस्तरीय जांच कराई। तिरहुत प्रक्षेत्र की जांच रिपोर्ट में विभागीय नियमों के उल्लंघन और प्रभार देने की प्रक्रिया में त्रुटियों की पुष्टि हुई। इसी आधार पर क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने डॉ. मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *