|बोधगया का सिलौंजा पुल महज़ एक ढांचा नहीं, बल्कि 12 करोड़ रुपये की बर्बादी का जीता-जागता सबूत है। बतसपुर और सिलौंजा के बीच बना यह पुल उद्घाटन के तीन साल बाद ही मौत को दावत दे रहा है। इसके 16 में से 6 पिलर जमीन छोड़ चुके हैं और हवा में झूल रहे हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 2021 में यह पुल 12 करोड़ 2 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बना था। 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसका उद्घाटन किया था। पिछले साल बाढ़ में पिलरों के नीचे की मिट्टी बह गई थी। अब असामाजिक तत्व हवा में लटक रहे पिलरों के सरिये भी काटकर ले जा रहे हैं। इससे पुल और जर्जर हो रहा है। 2023 में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने किया था उद्घाटन, बाढ़ से नींव कमजोर, चोर काट रहे पिलर का सरिया 100 से अधिक गांवों का है मुख्य संपर्क मार्ग यह पुल बोधगया क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुद्धिस्ट सर्किट ढुंगेश्वरी मार्ग के साथ-साथ करीब 100 से अधिक गांवों को जोड़ता है। पुल की जर्जर स्थिति के कारण हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच कर मरम्मत कराने और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। |बोधगया का सिलौंजा पुल महज़ एक ढांचा नहीं, बल्कि 12 करोड़ रुपये की बर्बादी का जीता-जागता सबूत है। बतसपुर और सिलौंजा के बीच बना यह पुल उद्घाटन के तीन साल बाद ही मौत को दावत दे रहा है। इसके 16 में से 6 पिलर जमीन छोड़ चुके हैं और हवा में झूल रहे हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 2021 में यह पुल 12 करोड़ 2 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बना था। 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसका उद्घाटन किया था। पिछले साल बाढ़ में पिलरों के नीचे की मिट्टी बह गई थी। अब असामाजिक तत्व हवा में लटक रहे पिलरों के सरिये भी काटकर ले जा रहे हैं। इससे पुल और जर्जर हो रहा है। 2023 में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने किया था उद्घाटन, बाढ़ से नींव कमजोर, चोर काट रहे पिलर का सरिया 100 से अधिक गांवों का है मुख्य संपर्क मार्ग यह पुल बोधगया क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुद्धिस्ट सर्किट ढुंगेश्वरी मार्ग के साथ-साथ करीब 100 से अधिक गांवों को जोड़ता है। पुल की जर्जर स्थिति के कारण हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच कर मरम्मत कराने और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


