जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। शुभम बिहार के गया के निवासी हैं। शुभम ने मेंटर्स एडुसर्व की छात्रवृत्ति परीक्षा मी-सेट में स्टेट रैंक-3 प्राप्त करने के बाद संस्थान के द्विवर्षीय रेगुलर ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम में नामांकन लिया था। तैयारी के दौरान उन्हें लाइव इंटरैक्टिव कक्षाएं, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन डाउट सॉल्विंग और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही गया सेंटर पर ऑफलाइन शैक्षणिक सहयोग भी दिया गया। मेहनत, मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का मिला परिणाम मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने शुभम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक एक लक्ष्य के साथ मिलकर काम करते हैं, तब ऐसे ऐतिहासिक परिणाम सामने आते हैं। असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह आनंद कुमार जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का इस बार का परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन के साथ सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए अगले प्रयास की तैयारी में जुटने की अपील की। नए बैच 4 और 11 जून से शुरू संस्थान की ओर से बताया गया कि जेईई (मेन एवं एडवांस्ड) 2027 की तैयारी के लिए नए रिपीटर बैच 4 जून और 11 जून से शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और विशेष शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। शुभम बिहार के गया के निवासी हैं। शुभम ने मेंटर्स एडुसर्व की छात्रवृत्ति परीक्षा मी-सेट में स्टेट रैंक-3 प्राप्त करने के बाद संस्थान के द्विवर्षीय रेगुलर ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम में नामांकन लिया था। तैयारी के दौरान उन्हें लाइव इंटरैक्टिव कक्षाएं, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन डाउट सॉल्विंग और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही गया सेंटर पर ऑफलाइन शैक्षणिक सहयोग भी दिया गया। मेहनत, मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का मिला परिणाम मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने शुभम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक एक लक्ष्य के साथ मिलकर काम करते हैं, तब ऐसे ऐतिहासिक परिणाम सामने आते हैं। असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह आनंद कुमार जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का इस बार का परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन के साथ सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए अगले प्रयास की तैयारी में जुटने की अपील की। नए बैच 4 और 11 जून से शुरू संस्थान की ओर से बताया गया कि जेईई (मेन एवं एडवांस्ड) 2027 की तैयारी के लिए नए रिपीटर बैच 4 जून और 11 जून से शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और विशेष शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।


