Doug Bracewell banned for cocaine use: न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर डग ब्रेसवेल पर इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान कोकीन के इस्तेमाल के लिए दो साल का बैन लगाया गया है।
Doug Bracewell banned for cocaine use: न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल पर पिछले साल इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो साल का बैन लगा दिया गया है। ब्रेसवेल का पॉजिटिव टेस्ट 25 सितंबर 2025 को आया था, जब वह चेम्सफोर्ड में समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे थे। पॉजिटिव नतीजे की जानकारी मिलने के बाद ब्रेसवेल ने 28 दिसंबर को क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
मैच की सुबह कोकीन का इस्तेमाल
दरअसल, 35 वर्षीय ब्रेसवेल ने मैच के पहले दिन के बाद और फिर दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले सुबह-सुबह कोकीन का इस्तेमाल करने की बात कबूल की। संन्यास लेने के बावजूद ब्रेसवेल ने इस सीजन के आखिरी तीन चैंपियनशिप मैचों के लिए एसेक्स के साथ करार किया था, लेकिन क्रिकेट रेगुलेटर ने दो साल का बैन लगा दिया।
2024 में भी पाए गए थे पॉजिटिव
इससे पहले 2024 में न्यूजीलैंड के ‘सुपर स्मैश’ टी20 टूर्नामेंट के दौरान कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। वहीं, ये नया बैन 24 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा और 23 नवंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।
ब्रेसवेल ने कबूली सजा
बता दें कि ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में 2011 से 2023 तक कुल 69 मैच खेले हैं। ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के एक बहुत ही प्रतिष्ठित क्रिकेट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उनके दो अन्य चाचा, डगलस और मार्क, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके चचेरे भाई माइकल अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, और अब तक न्यूजीलैंड के लिए 100 मैच खेल चुके हैं।
उन्होंने सजा को स्वीकार कर लिया है, जबकि एसेक्स को किसी भी तरह की सजा का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्लब ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एसेक्स इस बात की पुष्टि करता है कि सितंबर 2025 में डग ब्रेसवेल एक रूटीन ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।
क्लब की ओर से जारी किया गया ये बयान
क्लब, क्रिकेट रेगुलेटर के दो साल का बैन लगाने के फैसले का समर्थन करता है। सभी कर्मचारियों से पेशेवर आचरण के उच्चतम मानकों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। हालांकि क्लब ब्रेसवेल के इस व्यवहार का समर्थन नहीं करता है, फिर भी हम अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं के अनुसार उनके पुनर्वास में उनका सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Sports – Patrika | CMS


