बिहार में शिवहर हेल्थ सर्विसेज में नंबर-1:स्टेट रैंकिंग में फर्स्ट पोजीशन, रिव्यु में 99.96 अंक मिले

बिहार में शिवहर हेल्थ सर्विसेज में नंबर-1:स्टेट रैंकिंग में फर्स्ट पोजीशन, रिव्यु में 99.96 अंक मिले

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सेवा रैंकिंग में शिवहर जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर की गई समीक्षा में शिवहर को 99.96 अंक मिले, जो राज्य में सर्वाधिक हैं। इस रैंकिंग में मधेपुरा 96.03 अंकों के साथ दूसरे और अररिया 94.98 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, राजधानी पटना 85.63 अंकों के साथ अंतिम पायदान पर रहा। महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया गया समीक्षा के दौरान मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, जांच सुविधा, औसत प्रतीक्षा समय, मरीजों की यात्रा अवधि, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थिति, आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, लिनेन एवं लॉन्ड्री व्यवस्था, डाइट एंड किचन सेवा तथा दवा वितरण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शिवहर जिले ने लगभग सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जिले की इस सफलता से आम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह का माहौल है। सभी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्धि के लिए धन्यवाद के पात्र – सिविल सर्जन इस अवसर पर शिवहर के सिविल सर्जन दीपक कुमार ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मी इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, समीक्षात्मक बैठकों और सकारात्मक दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि शिवहर स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य में अव्वल बन पाया है। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सेवा रैंकिंग में शिवहर जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर की गई समीक्षा में शिवहर को 99.96 अंक मिले, जो राज्य में सर्वाधिक हैं। इस रैंकिंग में मधेपुरा 96.03 अंकों के साथ दूसरे और अररिया 94.98 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, राजधानी पटना 85.63 अंकों के साथ अंतिम पायदान पर रहा। महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया गया समीक्षा के दौरान मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, जांच सुविधा, औसत प्रतीक्षा समय, मरीजों की यात्रा अवधि, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थिति, आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, लिनेन एवं लॉन्ड्री व्यवस्था, डाइट एंड किचन सेवा तथा दवा वितरण व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मानकों का मूल्यांकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शिवहर जिले ने लगभग सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जिले की इस सफलता से आम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह का माहौल है। सभी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्धि के लिए धन्यवाद के पात्र – सिविल सर्जन इस अवसर पर शिवहर के सिविल सर्जन दीपक कुमार ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मी इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, समीक्षात्मक बैठकों और सकारात्मक दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि शिवहर स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य में अव्वल बन पाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *