शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने मां अन्नपूर्णा में टेका माथा:जगन्नाथ मंदिर में आज करेंगे जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, श्रद्धालुओं ने किया नमन

शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने मां अन्नपूर्णा में टेका माथा:जगन्नाथ मंदिर में आज करेंगे जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, श्रद्धालुओं ने किया नमन

कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती गुरुवार को काशी पहुंचे। वह एक मई को असि स्थित जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे। बनारस पहुंचने पर शाम हनुमान घाट स्थित कांची कामकोटि पीठम में पहुंचने पर ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के ट्रस्टी एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया। हनुमान घाट स्थित मठ में कुछ देर विश्राम के बाद शंकराचार्य अन्नपूर्णा मंदिर गए। यहां महंत गोस्वामी शंकर पुरी ने उनका अभिनंदन किया। शंकराचार्य ने मां अन्नपूर्णा का षोडशोपचार पूजन किया। उन्होंने राष्ट्र के मंगल, विश्व-कल्याण और धर्म-संस्थापन की कामना की। महंत शंकर पुरी ने जगद्गुरु को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट किया। मठ में शंकराचार्य का स्वागत करने वालों में सुब्रमण्य मणि, सिद्धार्थ सिंह, शैलेश त्रिपाठी, अनिल केडिया, हरीश वालिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर जायसवाल, डॉ.शिशिर मालवीय, विनय राय, डॉ.संजय गर्ग, डॉ.रितु गर्ग, डॉ.अतुल सिंह, हिमांशु सिंह, अमित सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *