बंगाल में भाजपा की जीत का समस्तीपुर में जश्न:कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, एक-दूसरे को अबीर लगाकर खिलाई मिठाई

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर समस्तीपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
शहर के स्टेडियम मार्केट से निकला विजय जुलूस मोहनपुर रोड होते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंचा। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी कर रही थी। स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत का सपना स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्षों पहले देखा था, वह आज साकार हुआ है।
बंगाल में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर था, जिससे मुक्ति दिलाने के लिए बंगाल के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और वहां से प्रचंड जीत दिलाई है। अब आने वाले दिनों में बंगाल में विकास की गति तेज होगी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इस जीत से स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। लोग ममता सरकार से उब चुके थे
नीलम सहनी ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी की सरकार से उब चुके थे। बंगाल में अपराध चरम पर था। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब वहां विकास की गति तेज होगी। इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के प्रबंध किए थे, जिसका नतीजा था कि बड़े पैमाने पर लोग घर से बाहर निकले और मतदान में भाग लिया।
जुलूस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता शशिकांत आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, विरेंद्र कुमार उर्फ गोलू समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर समस्तीपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
शहर के स्टेडियम मार्केट से निकला विजय जुलूस मोहनपुर रोड होते हुए अस्पताल गोलंबर पहुंचा। जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जुलूस का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी कर रही थी। स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत का सपना स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्षों पहले देखा था, वह आज साकार हुआ है।
बंगाल में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर था, जिससे मुक्ति दिलाने के लिए बंगाल के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और वहां से प्रचंड जीत दिलाई है। अब आने वाले दिनों में बंगाल में विकास की गति तेज होगी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इस जीत से स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। लोग ममता सरकार से उब चुके थे
नीलम सहनी ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी की सरकार से उब चुके थे। बंगाल में अपराध चरम पर था। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब वहां विकास की गति तेज होगी। इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा के प्रबंध किए थे, जिसका नतीजा था कि बड़े पैमाने पर लोग घर से बाहर निकले और मतदान में भाग लिया।
जुलूस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता शशिकांत आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, विरेंद्र कुमार उर्फ गोलू समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *