राजधानी जयपुर के अलग-अलग इलाकों से एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, गणपति नगर और झोटवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें, सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी और सड़कों पर अतिक्रमण जैसी समस्याओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कहीं सड़कों पर बहता सीवर लोगों की आवाजाही में बाधा बन रहा है, तो कहीं जाम और बदबू से हालात बिगड़ रहे हैं। हालांकि, भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए जब लोगों ने अपनी समस्याएं उठाईं, तो कुछ मामलों में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर राहत भी दी। खासतौर पर लक्ष्मी नारायण पुरी इलाके में बंद पड़ी रोड लाइट्स को ठीक करवाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नगर निगम की XEN निधि जैन आज की ‘पब्लिक के स्टार’ बनीं। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। श्री निवास नगर की सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी मुरलीपुरा के श्री निवास नगर से नीरज ने बताया कि रोड नंबर-6 स्थित सब्जी मंडी के पास पिछले 4 से 5 दिनों से सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण आसपास का माहौल खराब हो गया है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। टूटी सड़क पर बह रहा सीवर का पानी विद्याधर नगर के नींदड़ गांव से अनीता ने खराब सड़क और सीवर की दोहरी समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि गांव की सड़क लंबे समय से टूटी हुई है और उसकी मरम्मत नहीं हुई है। ऊपर से सीवर का पानी भी सड़क पर बह रहा है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। लोगों को रोजाना आने-जाने में दिक्कत हो रही है और बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कचरे से भरा गणपति नगर का पब्लिक टॉयलेट गणपति नगर के जैकोब मार्ग से सुरेश कुमार शर्मा ने सार्वजनिक शौचालय की बदहाली की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि जगदीश महाराज मंदिर के सामने बने सुलभ शौचालय में पिछले 6 महीनों से कचरे और गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इससे न तो शौचालय उपयोग के लायक बचा है और न ही आसपास का वातावरण स्वच्छ रह पाया है। क्षेत्र में लगातार बदबू फैल रही है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ठेले वालों के कारण हो रही जाम की समस्या झोटवाड़ा की गुलाब बड़ी कॉलोनी से आशीष ने सड़क पर ठेले वालों के अतिक्रमण की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल सेंटर से बोरिंग चौराहा तक सड़क पर ठेले वालों का कब्जा है। स्थिति ऐसी है कि गाड़ी तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासतौर पर शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। सीवर की समस्या का हुआ समाधान वहीं कुछ इलाकों में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए राहत भी मिली। शास्त्री नगर की ललिता कॉलोनी से शंकर जांगिड़ ने एक साल से भरे पड़े सीवर चैंबर की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया था कि सीवर चैंबर भरा होने से आसपास गंदगी फैल रही थी। शिकायत प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीवर की सफाई करवाई और समस्या का समाधान किया। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। लक्ष्मी नारायण पुरी इलाके से राजेंद्र खींची ने बताया कि पिछले दो दिनों से पूरी गली की रोड लाइट्स बंद थीं, जिससे रात के समय हर तरफ अंधेरा रहता था। लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता थी और चोरी-दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम की XEN निधि जैन ने तुरंत संज्ञान लिया और लाइट्स को ठीक करवाया। आज की ‘पब्लिक के स्टार’ बनीं निधि जैन निधि जैन की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण इलाके में रोशनी लौट आई और लोगों को राहत मिली। इसी वजह से उन्हें आज की ‘पब्लिक के स्टार’ के रूप में सराहा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह तेजी से कार्रवाई करें, तो शहर की कई समस्याएं जल्द हल हो सकती हैं। ‘भास्कर समाधान’ लगातार आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी बनता जा रहा है। जहां लोग अपनी समस्याएं खुलकर सामने रख रहे हैं, वहीं जिम्मेदार विभाग भी समाधान की दिशा में सक्रिय हो रहे हैं। यही पहल शहर को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 5.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन 6.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन 7.भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 8.जयपुर में भास्कर समाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार 10.जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायतों का हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’


