ऑटो के धक्के से सात साल के मासूम की मौत:भागलपुर में सड़क पार करते समय हादसा; पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

ऑटो के धक्के से सात साल के मासूम की मौत:भागलपुर में सड़क पार करते समय हादसा; पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरत गांव में सड़क हादसे में घायल सात साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के उदयरामपुर निवासी निरंजन कुमार सिंह के बेटे विशु कुमार के रूप में हुई है। विशु अपनी मां और छोटे भाई के साथ ननिहाल कुमरत गांव में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह गांव के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को किया जब्त घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर कजरैली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को जब्त कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि विशु पांचवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। वह अक्सर अपनी क्लास में पहला स्थान हासिल करता था। मां नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता निरंजन कुमार सिंह कोलकाता में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरत गांव में सड़क हादसे में घायल सात साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के उदयरामपुर निवासी निरंजन कुमार सिंह के बेटे विशु कुमार के रूप में हुई है। विशु अपनी मां और छोटे भाई के साथ ननिहाल कुमरत गांव में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह गांव के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को किया जब्त घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर कजरैली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को जब्त कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि विशु पांचवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। वह अक्सर अपनी क्लास में पहला स्थान हासिल करता था। मां नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता निरंजन कुमार सिंह कोलकाता में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *