सेप्टिक टैंक बना मौत का कुंआ, ओडिशा में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

सेप्टिक टैंक बना मौत का कुंआ, ओडिशा में दम घुटने से 6 लोगों की मौत

ओडिशा के कालाहांडी जिले में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर जमा कार्बन डाइऑक्साइड को कथित तौर पर सांस लेने के बाद मंगलवार को छह लोगों की मौत हो गई। 

Odisha Septic Tank Deaths Kalahandi: ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर जमा कार्बन डाइऑक्साइड को कथित तौर पर सांस लेने के बाद मंगलवार को छह लोगों की मौत हो गई और एक बीमार पड़ गया। मृतकों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

इस प्रकार हुई मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हो गई है। कारलाखुंटा गांव के निवासी निमाई पाल (48), उस घर के मालिक जहां सेष्टिक टैंक का निर्माण हो रहा था। उनके बेटे आकाश पाल (28) के रूप में हुई हुई है। मातोगंडा गांव के अदल मांझी (55), मनोरंजन हाटी (27) और दुता गांव के छंद जल और बिपुल जल की भी इस हादसे में मौत हो गई।

सेंटरिंग सामग्री निकालते समय हुआ हादसा

यह घटना मदनपुर रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां कार्लखुंटा गांव में सेप्टिक टैंक पर सेंटरिंग का काम चल रहा था। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि यह हादसा टैंक से सेंटरिंग सामग्री निकालते समय हुआ, जिसमें जहरीली गैसें हो सकती थीं।

एक दूसरे बचाने के चक्कर में गए जान

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले एक मजदूर टैंक में दाखिल हुआ, लेकिन जल्द ही उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह वापस नहीं लौट पाया। उसे बचाने के प्रयास में छह अन्य मजदूर एक-एक करके टैंक में उतरे। हालांकि, खबरों के मुताबिक वे भी उस तंग जगह में बेहोश हो गए। पुलिस को कार्बन डाइऑक्साइड या अन्य जहरीली गैसों के जमाव के कारण दम घुटने का संदेह है।

डॉक्टरों ने छह को कर दिया मृतक घोषित

बाद में स्थानीय लोगों ने पीड़ितों को टैंक से बाहर निकाला और उन्हें मदनपुर रामपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनमें से छह को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। हाटीखोज गांव के पंकज भोई (32) बीमार पड़ गए और उन्हें पहले मदनपुर रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस जमा होने से दम घुटने की घटना हुई। कालाहांडी एसपी नागराज देवकोंडा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *