नालंदा के हरनौत में बम मिलने से सनसनी:पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में लिया, गेहूं के खेत में रखे डिब्बे में थे विस्फोटक

नालंदा के हरनौत में बम मिलने से सनसनी:पुलिस ने पूरे इलाके को घेरे में लिया, गेहूं के खेत में रखे डिब्बे में थे विस्फोटक

नालंदा जिले के चेरो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुशहरी गांव के खंधा (खेत) में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डिब्बे में रखे कई बम बरामद हुए। बम मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे मुशहरी गांव के कुछ किसान खेत की ओर गए थे। चैत्र के महीने में गेहूं की कटाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक खेत के बीचों-बीच रखे संदिग्ध डिब्बे पर पड़ी। जब पास जाकर देखा गया, तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक (चार-पांच बम) रखे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना तुरंत स्थानीय चेरो ओपी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रौशन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे खंधा क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। जांच में जुटी टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बम मिलने वाली जगह को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। विशेषज्ञों की टीम और बम निरोधक दस्ते के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। दहशत में ग्रामीण बम मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मुशहरी और डिहरी पंचायत के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बम खेत के बीच में किसने और किस उद्देश्य से रखे थे। नालंदा जिले के चेरो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुशहरी गांव के खंधा (खेत) में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक डिब्बे में रखे कई बम बरामद हुए। बम मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे मुशहरी गांव के कुछ किसान खेत की ओर गए थे। चैत्र के महीने में गेहूं की कटाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक खेत के बीचों-बीच रखे संदिग्ध डिब्बे पर पड़ी। जब पास जाकर देखा गया, तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक (चार-पांच बम) रखे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना तुरंत स्थानीय चेरो ओपी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रौशन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे खंधा क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। जांच में जुटी टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बम मिलने वाली जगह को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। विशेषज्ञों की टीम और बम निरोधक दस्ते के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। दहशत में ग्रामीण बम मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मुशहरी और डिहरी पंचायत के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बम खेत के बीच में किसने और किस उद्देश्य से रखे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *