मधुबनी जिले की जयनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर सघन वाहन चेकिंग के दौरान कमलापुल बांध के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सोमवार को जयनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। ब्राउन शुगर निकला, जिसका वजन लगभग 14.44 ग्राम
उनकी तलाशी में एक सिगरेट के पैकेट में काले पॉलीथिन में बंधा कुछ सामान मिला। जांच में यह नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर निकला, जिसका वजन लगभग 14.44 ग्राम है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेपाल के धनुषा जिले के नगराई थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार ठाकुर और मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी 24 वर्षीय श्याम पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। उनसे पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मधुबनी जिले की जयनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर सघन वाहन चेकिंग के दौरान कमलापुल बांध के पास की गई। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सोमवार को जयनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। ब्राउन शुगर निकला, जिसका वजन लगभग 14.44 ग्राम
उनकी तलाशी में एक सिगरेट के पैकेट में काले पॉलीथिन में बंधा कुछ सामान मिला। जांच में यह नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर निकला, जिसका वजन लगभग 14.44 ग्राम है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेपाल के धनुषा जिले के नगराई थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार ठाकुर और मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी 24 वर्षीय श्याम पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। उनसे पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।


