वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी:आदेश कक्ष में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी:आदेश कक्ष में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों का टर्न आउट (वर्दी और साज-सज्जा) जांचा। इस दौरान शस्त्रों को खोलने, अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग करने और येलो टेप से घटनास्थल को सुरक्षित करने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद, परेड में शामिल थानों की गाड़ियों और पीआरवी/डायल-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाइट चेकिंग रजिस्टर की गहनता से जांच की। उन्होंने पीआरवी वाहनों पर मेडिकल किट और घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए येलो टेप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही रिस्पांस टाइम (प्रतिक्रिया समय) को कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 4 तस्वीरें देखिए… परेड के उपरांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का भी भ्रमण किया और प्रतिसार निरीक्षक को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्ति की उचित देखभाल करने तथा सरकारी वाहनों का नियमित रखरखाव व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *