पटना के एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्शन ट्रायल:आज 5 खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, वाटर स्पोर्ट्स में भी आजमाएंगे हाथ

पटना के एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्शन ट्रायल:आज 5 खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, वाटर स्पोर्ट्स में भी आजमाएंगे हाथ

बिहार में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए आज से सेलेक्शन ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह सेलेक्शन ट्रायल 22 मई तक चलेगा। जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आयोजित ट्रायल्स में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि एकलव्य चयन ट्रायल्स में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 5 खेलों के लिए होगा सेलेक्शन ट्रायल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो, कबड्डी और बैडमिंटन के लिए ट्रायल होगा। वहीं, एकलव्य सेंटर के लिए वॉलीबॉल और वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को ट्रायल्स में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बैडमिंटन कबड्डी ताइक्वांडो वॉलीबॉल बिहार में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए आज से सेलेक्शन ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह सेलेक्शन ट्रायल 22 मई तक चलेगा। जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आयोजित ट्रायल्स में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि एकलव्य चयन ट्रायल्स में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 5 खेलों के लिए होगा सेलेक्शन ट्रायल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो, कबड्डी और बैडमिंटन के लिए ट्रायल होगा। वहीं, एकलव्य सेंटर के लिए वॉलीबॉल और वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को ट्रायल्स में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बैडमिंटन कबड्डी ताइक्वांडो वॉलीबॉल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *