क्षेत्रीय कार्यालय में नहीं रिसीव हुआ सचिव का कॉल:वाराणसी के अपर सचिव से मांगा गया जवाब, लैंडलाइन पर कॉल कर रहे थे सचिव भगवती सिंह

क्षेत्रीय कार्यालय में नहीं रिसीव हुआ सचिव का कॉल:वाराणसी के अपर सचिव से मांगा गया जवाब, लैंडलाइन पर कॉल कर रहे थे सचिव भगवती सिंह

UP बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर फोन कर हकीकत जाने का प्रयास किया तो वहां की बड़ी लापरवाही सामने आई। सचिन खुद कई बार लैंडलाइन नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन उसका कॉल भी नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की और इस पर वाराणसी के अपर सचिव भास्कर मिश्रा से जवाब मांगा है। सचिव की ओर से पूछा गया कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिनके कारण कार्यालय का आधिकारिक फोन उठाने वाला कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था।
वह सुबह करीब 10 बजे से कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद सचिव स्तर से नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई। सचिव कार्यालय का उद्देश्य यह जानना था कि कार्यालय समय में कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे या नहीं।
संबंधित कर्मचारियों पर गिरेगी गाज अपर सचिव भास्कर मिश्र ने कहा, अब फोन को मुख्य कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं और संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
विभाग ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की पहचान कर उनसे लिखित जवाब मांगा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फोन अटेंड करने की जिम्मेदारी किस कर्मचारी की थी और वह उस समय अपनी सीट से क्यों गायब था। इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *