18 केंद्रों पर 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा शुरू

उज्जैन| माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुईं। पहले दिन 10वीं की हिंदी परीक्षा आयोजित की गई। इन परीक्षाओं में पूरक, अनुत्तीर्ण और श्रेणी सुधारने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। जिले में 10वीं के लिए 5158 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 3570 रेगुलर और 1588 प्राइवेट हैं। 12वीं के लिए 3908 पंजीकृत हैं। इनमें 2607 रेगुलर और 1301 प्राइवेट हैं। परीक्षाओं के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। एडीपीसी गिरीश तिवारी के अनुसार हिंदी परीक्षा में 768 में से 736 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 32 अनुपस्थित रहे। नकल का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री और एडीपीसी के दल ने चार-चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *