पूर्णिया में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह स्कॉर्पियो का ओवरटेक करना रहा। बारात मधेपुरा जा रही थी। मृतक की पहचान धमदाहा के चम्पावती निवासी रोशन ऋषि के तौर पर हुई है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना-NH 107 पर कुशहा के पास की है। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी पिता किलो ऋषि ने बताया कि गांव में सुनील यादव के बेटे की शादी थी। सभी लोग काफी खुश थे। बारात स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों से जा रही थी। जिस स्कॉर्पियो में ये हादसा हुआ, इसमें घर का कोई सदस्य नहीं था, सभी गांव वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। सड़क पर दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बीच सड़क पर पलट गई। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूर्णिया में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह स्कॉर्पियो का ओवरटेक करना रहा। बारात मधेपुरा जा रही थी। मृतक की पहचान धमदाहा के चम्पावती निवासी रोशन ऋषि के तौर पर हुई है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना-NH 107 पर कुशहा के पास की है। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी पिता किलो ऋषि ने बताया कि गांव में सुनील यादव के बेटे की शादी थी। सभी लोग काफी खुश थे। बारात स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों से जा रही थी। जिस स्कॉर्पियो में ये हादसा हुआ, इसमें घर का कोई सदस्य नहीं था, सभी गांव वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। सड़क पर दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बीच सड़क पर पलट गई। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


