गर्मी के कारण जोधपुर में स्कूलों का समय बदला:सिर्फ बच्चों के लिए लागू होगा आदेश, जानें नया शेड्यूल

गर्मी के कारण जोधपुर में स्कूलों का समय बदला:सिर्फ बच्चों के लिए लागू होगा आदेश, जानें नया शेड्यूल

जोधपुर में भीषण गर्मी के कारण जिला कलेक्टर ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया हैं। नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है। ज़िला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा- आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भीषण गर्मी और लू (अत्यधिक गर्मी) की चेतावनी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलो में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए 25 अप्रैल से अगले आदेश तक विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्देश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू आदेशानुसार संशोधित समय केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। शेष शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का समय पहले की तरह ही रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *