नेशनल कॉलेज- UG प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी:23 जून से शुरू होगी परीक्षा, 3 दिन तक चलेंगे एंट्रेंस एग्जाम

नेशनल कॉलेज- UG प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी:23 जून से शुरू होगी परीक्षा, 3 दिन तक चलेंगे एंट्रेंस एग्जाम

लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज ने सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 23 जून से 25 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून को सुबह 10:30 बजे बीए और बीएजेएमसी की प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि इसी दिन दोपहर 2:30 बजे बीएससी गणित वर्ग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे और तीसरे दिन का ये रहेगा शेड्यूल 24 जून को सुबह 10:30 बजे बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2:30 बजे बीएससी बायोलॉजी ग्रुप के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा 25 जून को सुबह 10:30 बजे बीसीए, बीकॉम विद एसीसीए, बीकॉम विद सीएफए, बीकॉम ई-कॉमर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस तथा बीवॉक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एंड ई-गवर्नेस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीपीएच पब्लिक हेल्थ, बीवॉक हॉस्पिटल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी और फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *