रेलवे द्वारा जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में संशोधन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 04875, जालोर-दिल्ली एक तरफा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 22 मई को जालोर से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन व 01.40 बजे प्रस्थान कर 07.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, अलवर व रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।


