टेलीग्राम पर वीडियो लाइक कर कमाई का झांसा, 1.42लाख ठगे:जोधपुर पुलिस ने एटीएम फुटेज से नागौर के शातिर को किया गिरफ्तार

टेलीग्राम पर वीडियो लाइक कर कमाई का झांसा, 1.42लाख ठगे:जोधपुर पुलिस ने एटीएम फुटेज से नागौर के शातिर को किया गिरफ्तार

जोधपुर शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला को टेलीग्राम ग्रुप में वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का झांसा देकर 1 लाख 42 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक शातिर को धर दबोचा है। इसके लिए पुलिस ने बैंक खातों की जांच और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन्हीं से मिले सुराग के आधार पर नागौर जिले के भावण्डा थाना अंतर्गत माणकपुर गांव निवासी गौतम (26) पुत्र सुखराम जाट गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी के 80 हजार रुपए नकद, 9 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। टेलीग्राम पर दिया वीडियो लाइक करने से कमाई का लालच डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि परिवादिया पल्लवी जैन ने थाने की ईमेल आईडी पर एक लिखित शिकायत भेजी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एक टेलीग्राम ग्रुप में उसे वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 42 हजार रुपए निकाल लिए। इस पर पुलिस ने 29 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एमपी के खाते में गए पैसे, जोधपुर के एटीएम से निकले सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम के नेतृत्व में टीम ने जब संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण किया, तो पता चला कि परिवादिया से ठगे गए रुपयों में से 50 हजार रुपए मध्य प्रदेश के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। जांच में सामने आया कि उन रुपयों को जोधपुर के ही एक एटीएम से निकाला गया है। सीसीटीवी से खुला राज, नागौर का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने संबंधित बैंक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर रुपए निकालने वाले शख्स की पहचान की। इसके आधार पर पुलिस ने नागौर जिले के भावण्डा थानांतर्गत माणकपुर गांव निवासी गौतम (26) पुत्र सुखराम जाट को दस्तयाब कर पूछताछ की और ठगी किए जाने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 80 हजार रुपए नकद, 9 एटीएम कार्ड और 5 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *