बालाघाट में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पुष्पम सोनी की मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार हादसा एक पूर्व मंत्री से जुड़े पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने प्रोफेसर की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया प्रोफेसर के चाचा संजय सोनी ने बताया कि पुष्पम रोजाना शाम तक घर लौट आते थे, लेकिन मंगलवार को उनका काम देर तक चला। देर शाम जब हादसा हुआ तो उनके दोस्तों को इसकी जानकारी मिली। वे उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। माइनिंग विभाग में थे प्रोफेसर पुष्पम सोनी मूल रूप से कटंगी के जाम निवासी थे। वे बालाघाट में रहकर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के माइनिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। यूनिवर्सिटी ने भी उनके पद की पुष्टि की है। परिजनों ने बताया कि पुष्पम परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका परिजनों ने आशंका जताई है कि मामला सिर्फ सड़क हादसे का नहीं हो सकता। उन्होंने गैर इरादतन हत्या की संभावना भी जताई है। फिलहाल मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।


