राजधानी लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी परिसर में एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2026-27 के तहत किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नीम, आम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य परिसर में हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। अधिकारियों ने जोर दिया कि पेड़ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश भेजा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की नैतिक और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में ये मौजूद रहे कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. गिरीश छिम्मवाल, उप कुलसचिव डॉ. राजेश सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. के. के. शुक्ला, डीन अकादमिक्स डॉ. नीरज जैन, मिशन लाइफ के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपन अस्थाना और इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर.पी दीक्षित उपस्थित रहे।


