सम्राट चौधरी ने कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। शपथ ग्रहण के बाद सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे, मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ बैठक की और कई दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मॉडल ही काम करेगा। इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां करीब डेढ़ घंटे तक एक-एक करके कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि कानून का राज कायम रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग भावनाएं देखने को मिलीं। किसी को नीतीश कुमार के जाने का गम था तो कोई सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से उत्साहित नजर आया। वहीं कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर भी पहुंचे। नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र से जितेंद्र प्रसाद वर्मा जमीन माफिया के खिलाफ अपनी गुहार लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठाकुरबाड़ी की जमीन पर माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की कि ठाकुरबाड़ी की जमीन को मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सम्राट, नीतीश के दत्तक पुत्र की तरह काम करेंगे बीजेपी कार्यालय पहुंची सीमा देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी लगातार नीतीश कुमार के संरक्षण में काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सम्राट चौधरी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलेंगे और उनके द्वारा खींची गई लकीर को और बड़ा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार से मिली सीख के आधार पर सम्राट चौधरी बिहार के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
बिहार में उद्योगों का फैलेगा जाल मुंगेर के तारापुर से पहुंचे मनोज शाह ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से लोगों में काफी उत्साह है। खासकर उद्योगपतियों में यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश होगा और उद्योगों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का कार्यकाल बिहार के लिए स्वर्णिम साबित हो सकता है। नीतीश के कदमों पर बिहार का विकास करेंगे सम्राट मुजफ्फरपुर से आए गणेश कुमार ने कहा, नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार में सड़क और कानून व्यवस्था को मजबूत किया, उसी रास्ते पर चलते हुए सम्राट चौधरी राज्य का विकास करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
हर बाधा को पार कर मुख्यमंत्री बने सम्राट सकरा से पहुंचे अर्जुन राम ने कहा, सम्राट चौधरी ने हर बाधा और कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वे पहले विधायक रहे, फिर पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया, मंत्री बने और बाद में डिप्टी सीएम भी बने। गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में अपराधियों में खौफ का माहौल बना। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे उम्मीद है कि वे बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सम्राट चौधरी ने कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। शपथ ग्रहण के बाद सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे, मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ बैठक की और कई दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मॉडल ही काम करेगा। इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां करीब डेढ़ घंटे तक एक-एक करके कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि कानून का राज कायम रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग भावनाएं देखने को मिलीं। किसी को नीतीश कुमार के जाने का गम था तो कोई सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से उत्साहित नजर आया। वहीं कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर भी पहुंचे। नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र से जितेंद्र प्रसाद वर्मा जमीन माफिया के खिलाफ अपनी गुहार लेकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठाकुरबाड़ी की जमीन पर माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की कि ठाकुरबाड़ी की जमीन को मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सम्राट, नीतीश के दत्तक पुत्र की तरह काम करेंगे बीजेपी कार्यालय पहुंची सीमा देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी लगातार नीतीश कुमार के संरक्षण में काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सम्राट चौधरी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलेंगे और उनके द्वारा खींची गई लकीर को और बड़ा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार से मिली सीख के आधार पर सम्राट चौधरी बिहार के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
बिहार में उद्योगों का फैलेगा जाल मुंगेर के तारापुर से पहुंचे मनोज शाह ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से लोगों में काफी उत्साह है। खासकर उद्योगपतियों में यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश होगा और उद्योगों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का कार्यकाल बिहार के लिए स्वर्णिम साबित हो सकता है। नीतीश के कदमों पर बिहार का विकास करेंगे सम्राट मुजफ्फरपुर से आए गणेश कुमार ने कहा, नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार में सड़क और कानून व्यवस्था को मजबूत किया, उसी रास्ते पर चलते हुए सम्राट चौधरी राज्य का विकास करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
हर बाधा को पार कर मुख्यमंत्री बने सम्राट सकरा से पहुंचे अर्जुन राम ने कहा, सम्राट चौधरी ने हर बाधा और कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वे पहले विधायक रहे, फिर पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया, मंत्री बने और बाद में डिप्टी सीएम भी बने। गृह मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में अपराधियों में खौफ का माहौल बना। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे उम्मीद है कि वे बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।


