समस्तीपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर:मैराथन धावक समेत 5 लोग घायल, DMCH दरभंगा रेफर; तीन यवुकों की हालत गंभीर

समस्तीपुर में ऑटो-बाइक की टक्कर:मैराथन धावक समेत 5 लोग घायल, DMCH दरभंगा रेफर; तीन यवुकों की हालत गंभीर

समस्तीपुर में ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हुई है। हादसे में मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले तीन खिलाड़ी समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घयालों में रोसरा के पुरानी भीड़हा गांव निवासी खिलाड़ी दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, ऑटो ड्राइवर सीताराम सहनी और यात्री सोनी कुमारी शामिल है। दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार और सीताराम सहनी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के पास की है। ऑटो बाइक की सीधी टक्कर प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बतलाया कि सभी खिलाड़ी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजित ट्रायल के लिए हाउसिंग बोर्ड मैदान आ रहे थे। रास्ते में बाइक की ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ डुट गई। वहीं, दीपक ने बताया कि मैं फोर व्हीलर से बाइक के पीछे था। हादसे के बाद गाड़ी से तुरंत सभी को अस्पताल लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दरभंगा भेज दिया। ट्रायल में बड़ी संख्या में धावक पहुंच रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन से सड़क हादसे की सूचना दी गई है। घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी रोसरा से समस्तीपुर आ रहे थे। मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हुई है। हादसे में मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले तीन खिलाड़ी समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घयालों में रोसरा के पुरानी भीड़हा गांव निवासी खिलाड़ी दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, ऑटो ड्राइवर सीताराम सहनी और यात्री सोनी कुमारी शामिल है। दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार और सीताराम सहनी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के पास की है। ऑटो बाइक की सीधी टक्कर प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमार ने बतलाया कि सभी खिलाड़ी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजित ट्रायल के लिए हाउसिंग बोर्ड मैदान आ रहे थे। रास्ते में बाइक की ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ डुट गई। वहीं, दीपक ने बताया कि मैं फोर व्हीलर से बाइक के पीछे था। हादसे के बाद गाड़ी से तुरंत सभी को अस्पताल लेकर गए। जहां से घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दरभंगा भेज दिया। ट्रायल में बड़ी संख्या में धावक पहुंच रहे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन से सड़क हादसे की सूचना दी गई है। घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी रोसरा से समस्तीपुर आ रहे थे। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *