बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सदन में बहुमत साबित कर दिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद सीएम सम्राट चौधरी लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझ पर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं। बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की, और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।’ तेजस्वी बोले- BJP ने नीतीश कुमार को खत्म किया विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सम्राट चौधरी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया। चुनाव में इन लोगों ने नारा लगाया था- ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। इन लोगों ने नीतीश कुमार को ही 25 से 30 में खत्म कर दिया। किसी भी सरकार को विकास कार्यों के लिए स्टेबिलिटी चाहिए होती है। यहां 5 साल में 5 सरकार बनी, ये सरकार भी रहेगी या फिर नहीं आएगी। 5 साल में इन लोगों ने 5 सरकार बनाई है। आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आती है।’ तेजस्वी यादव की स्पीच की 5 बड़ी बातें तेजस्वी को CM सम्राट का जवाब विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़ी तस्वीरें… फ्लोर टेस्ट से जुड़े हाईलाइट्स… विधानसभा में विधायकों की स्थिति समझिए… पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे सीएम सम्राट लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद पर हो रहे पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे, लेकिन वे भूल गए कि कैसे उन्होंने एक बेटी के द्वारा अपने पिता को किडनी दिए जाने पर बेहद ही ओछी टिप्पणी की थी। सार्वजनिक जीवन में पर्सनल जैसा कुछ विशेष नहीं होता, सब कुछ पब्लिक के स्कैनर पर होता है और दाखिल हलफनामे के माध्यम से पब्लिक डोमेन में भी होता है, जहां गड़बड़ी होती है, वहां सवाल उठता है और सवाल उठना-उठाना लाजिमी भी है। 20 साल बाद सदन में दो नेता नीतीश और नितिन नहीं दिखे 2005 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सदन में नहीं दिखे। 2005 के बाद से दोनों लगातार हर सत्र में मौजूद रहे। नीतीश कुमार और नितिन नवीन राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले शीतकालीन सत्र में जब नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष बनकर सदन में आए थे तो सभी पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी। ————— इसे भी पढ़ेंः दौड़ते हुए विधानसभा आए,अर्जेस्टमेंट कर के आगे बैठे विजय सिन्हा:नीतीश को याद करते रहे विजय चौधरी; तेजस्वी के बयान पर हंगामा;13 तस्वीरों में फ्लोर टेस्ट नई सरकार के शक्ति परीक्षण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सदन में बहुमत साबित कर दिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद सीएम सम्राट चौधरी लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की। बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझ पर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं। बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की, और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।’ तेजस्वी बोले- BJP ने नीतीश कुमार को खत्म किया विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सम्राट चौधरी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया। चुनाव में इन लोगों ने नारा लगाया था- ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। इन लोगों ने नीतीश कुमार को ही 25 से 30 में खत्म कर दिया। किसी भी सरकार को विकास कार्यों के लिए स्टेबिलिटी चाहिए होती है। यहां 5 साल में 5 सरकार बनी, ये सरकार भी रहेगी या फिर नहीं आएगी। 5 साल में इन लोगों ने 5 सरकार बनाई है। आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आती है।’ तेजस्वी यादव की स्पीच की 5 बड़ी बातें तेजस्वी को CM सम्राट का जवाब विधानसभा के विशेष सत्र से जुड़ी तस्वीरें… फ्लोर टेस्ट से जुड़े हाईलाइट्स… विधानसभा में विधायकों की स्थिति समझिए… पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे सीएम सम्राट लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद पर हो रहे पर्सनल अटैक पर तिलमिलाते दिखे, लेकिन वे भूल गए कि कैसे उन्होंने एक बेटी के द्वारा अपने पिता को किडनी दिए जाने पर बेहद ही ओछी टिप्पणी की थी। सार्वजनिक जीवन में पर्सनल जैसा कुछ विशेष नहीं होता, सब कुछ पब्लिक के स्कैनर पर होता है और दाखिल हलफनामे के माध्यम से पब्लिक डोमेन में भी होता है, जहां गड़बड़ी होती है, वहां सवाल उठता है और सवाल उठना-उठाना लाजिमी भी है। 20 साल बाद सदन में दो नेता नीतीश और नितिन नहीं दिखे 2005 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सदन में नहीं दिखे। 2005 के बाद से दोनों लगातार हर सत्र में मौजूद रहे। नीतीश कुमार और नितिन नवीन राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले शीतकालीन सत्र में जब नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष बनकर सदन में आए थे तो सभी पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी। ————— इसे भी पढ़ेंः दौड़ते हुए विधानसभा आए,अर्जेस्टमेंट कर के आगे बैठे विजय सिन्हा:नीतीश को याद करते रहे विजय चौधरी; तेजस्वी के बयान पर हंगामा;13 तस्वीरों में फ्लोर टेस्ट नई सरकार के शक्ति परीक्षण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


