सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं संभावना सेठ, शेयर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, 4 बार IVF हो चुका है फेल

सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं संभावना सेठ, शेयर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, 4 बार IVF हो चुका है फेल

Actress Sambhavna Seth Pregnant: भोजपुरी सिनेमा और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। लंबे समय के संघर्ष, शारीरिक तकलीफों और कई असफल कोशिशों के बाद आखिरकार संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। संभावना ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का आधिकारिक ऐलान किया है।

सरोगेसी से मां बनेंगी संभावना सेठ (Actress Sambhavna Seth Pregnant)

संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पेट डॉग के साथ नन्हे बच्चे के मोजे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। संभावना ने लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं! हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए साकार होने की राह पर है। उल्टी गिनती शुरू हो गई है।” उनके इस पोस्ट से साफ है कि कपल ने इस बार माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना है।

इंडस्ट्री में खुशी की लहर (Sambhavna Seth Share Good News)

संभावना के मां बनने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह, जिन्होंने खुद हाल ही में मातृत्व का सुख पाया है, ने कपल को ढेर सारा प्यार दिया। इसके अलावा भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, दीपिका सिंह, माही विज और साकिब सलीम जैसे सितारों ने भी इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर की है।

पिछले साल झेला था मिसकैरेज का दर्द (Sambhavna Seth last year miscarriage)

संभावना के लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। साल 2024 के अंत में उन्होंने आईवीएफ (IVF) के जरिए प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तीन महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। उस वक्त संभावना और अविनाश टूट गए थे। उन्होंने एक वीडियो में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया था कि स्कैन से 15 दिन पहले ही बच्चे की धड़कन रुक चुकी थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई।

अविनाश ने अपने व्लॉग में दुखी मन से कहा था कि “परिवार बढ़ाने की हमारी एक और कोशिश बर्बाद हो गई।” उस वक्त संभावना को भारी बैक पेन हुआ था, जिसे बाद में डॉक्टरों ने मिसकैरेज का लक्षण बताया।

उम्मीद की नई किरण

अनेक असफल IVF साइकिल्स और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद संभावना ने हार नहीं मानी। देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट पर भी उन्होंने संकेत दिया था कि वह जल्द ही कोई अच्छी खबर दे सकती हैं। आज सरोगेसी के जरिए उनकी यह ‘प्रेम कहानी’ मुकम्मल होने जा रही है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि इस बार संभावना का यह सफर सुखद रहे और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *