संत देवकीनंदन ठाकुर बोले- जातियों में न बंटे सनातनी हिंदू:सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 108 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे; कैबिनेट मंत्री पटेल रहे मौजूद

जोधपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- सनातनी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए, सिर्फ दिखावे व विभिन्न जातियों में बंटने की बजाय एकजुटता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि रामायण-गीता को नियमित पढ़ने के साथ जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं हिंदू संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान करते हुए लव जिहाद रोकने को लेकर विचार रखे। देवकीनंदन ठाकुर ने हिंदुओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने और बच्चों को संस्कार देने पर जोर दिया है। प्रेमहरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान की ओर से शिकारगढ़ डारा गार्डन में शुक्रवार को आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन में उन्होंंने यह कहा। इस दौरान ठाकुर ने कहा- संत समाज द्वारा ऐसा आयोजन सनातन धर्म को नई ऊर्जा प्रदान करता है। संस्था संरक्षक डॉ. प्रेमहरि महाराज ने बताया- सामूहिक विवाह समारोह में संत देवकीनंदन ठाकुर के सान्निध्य व कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, विधि व न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने परिणय सूत्र में बंध रहे जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा- जीवन का सबसे धार्मिक कार्य हैं। मंत्री पटेल ने कहा- ऐसे आयोजन संत समाज द्वारा आयोजित करने से मानव जीवन में संत समाज के प्रति वात्सल्य होता है। मानव सेवा ही व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। दिखा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का मंच प्रेमहरि प्राणी मात्र सेवा संस्था द्वारा आयोजित सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह में मंच पर देशभर से साधु-संतों का सान्निध्य रहा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के साथ पोकरण विधायक व महंत प्रतापपुरी महाराज, बड़ा रामद्वारा सूरसागर से डॉ. रामप्रकाश महाराज, गुरु जम्भेश्वर निर्वाण धाम लालासर के स्वामी डॉ. सच्चिदानंद आचार्य, संत रामप्रकाश महाराज जोधपुर, क्रांतिकारी संत रामविचार महाराज, मोकलसर आश्रम के महंत चेतनगिरी महाराज, आनंद धाम सहित अन्य सांधु-संतों ने आशीर्वचन दिया। बैंड-बाजा के साथ आई बारातें सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के सहसंयोजक एडवोकेट अशोक पटेल ने बताया- परिणय सूत्र में बंधने के लिए दूल्हों की बारात बैंड बाजों व पुष्पवर्षा के साथ आगमन किया गया। बारात का विवाह स्थल पर हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के साथ तोरण द्वार पर स्वागत किया गया। सभी जोड़ों को भेंट की सामग्री परिणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ों को प्रेमहरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान व भामाशाहों के सहयोग से प्रत्येक दूल्हा-दुल्हन को सम्पूर्ण भोजन सामग्री, अलमारी, एलईडी टीवी, सिलाई मशीन, बेड, पंखा, मंगल सूत्र, पायजेब जोड़ी, जोड़े के हाथ की घड़ी, नाक व कान की बाली, बिछुड़ी जोड़ी, दूल्हा-दुल्हन के कपड़े, प्रेशर कुकर, गैस चूल्हा, प्रेस, दो कुर्सी, बाटी ओवन, गद्दा सेट, कम्बल, तकिया, बर्तन सेट, दीवार घड़ी व पानी का केन सहित अन्य जरूरतमंद सामग्री वितरित की गई। सामाजिक समरसता का दिखा महाकुंभ समारोह में समरसता का महाकुंभ देखने को मिला। सामूहिक विवाह मण्डप में अलग-अलग जाति के जोड़ों का एक साथ विवाह संपन्न हुआ। विवाह को वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न करवा रहे पंडित राजेश दवे ने कहा- इस आयोजन ने सूर्यनगरी को समरसता का नया महाकुंभ देखने को मिला है। इसमें एक मंडप में विवाह व एक ही स्थल पर भोजन व्यवस्था एक साथ देखने को मिली हैं। ये भी रहे मौजूद कार्यक्रम में पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक लूणी महेन्द्रसिंह विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला आदि लोग भी मौजूद रहे। विवाह समारोह समिति के संरक्षक डॉ प्रेमहरि महाराज, संयोजक पंडित राजेश दवे, सहसंयोजक एडवोकेट अशोक पटेल, भामाशाह व उद्योगपति डॉ पप्पूराम डारा, अध्यक्ष महिपालसिंह, सचिव दयालराम प्रजापत, व्यवस्था प्रमुख प्रदीप वैष्णव, खेताराम प्रजापत सहित अन्य विशेष लोगो ने भी भागीदारी निभाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *