पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 45 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 6 आईएएस व 39 पीसीएस अधिकारियों शामिल है। इस दौरान नीलिमाको गृह मामलों का सचिव लगाया गया है। साक्षी साहनी को पंजाब शहरी नियोजन और विकास प्राधिकरण (PUDA) का मुख्य प्रशासक और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संदीप कुमार को ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (GMADA) का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। अभिजीत कपलिश को खनन और भूविज्ञान विभाग का निदेशक और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीषा राणा को PRTC, पटियाला का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वहीं लतीफ अहमद को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव और पंजाब वक्फ बोर्ड, चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


