सैफ अली खान ने पहली शादी और अमृता सिंह पर तोड़ी चुप्पी, जिंदगी की ‘सबसे बुरी सलाह’ को किया याद

सैफ अली खान ने पहली शादी और अमृता सिंह पर तोड़ी चुप्पी, जिंदगी की ‘सबसे बुरी सलाह’ को किया याद

Saif Ali Khan Amrita Singh marriage secrets: बॉलीवुड के ‘नवाब’ सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी और फिर उनका तलाक आज भी बी-टाउन की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। साल 1991 में जब सैफ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब खुद से 12 साल बड़ी सुपरस्टार अमृता सिंह पर उनका दिल आ गया था। दोनों ने दुनिया की परवाह किए बिना गुपचुप शादी रचा ली थी। लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। ऐसे में सैफ ने अपनी नई सीरीज के प्रमोशन के दौरान अपने करियर के शुरुआती दिनों और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अमृता सिंह पर भी बात की है।

सैफ ने अमृता सिंह को लेकर की बात (Saif Ali Khan Amrita Singh marriage secrets)

एक हालिया इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपनी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से जुड़े एक पुराने किस्से को याद किया। सैफ ने बताया कि साल 1991 में जब वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेखुदी’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनकी मुलाकात अमृता सिंह से हुई थी और उसी साल दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, बाद में सैफ को उस फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

Saif Ali Khan Amrita Singh marriage secrets

सैफ ने बताया, “मुझे आज भी याद है कि उस दौर में इंडस्ट्री के एक बेहद सीनियर एक्टर ने मुझे अपनी शादी को दुनिया से छुपाकर रखने की सलाह दी थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं किसी को भी यह न बताऊं कि मेरी शादी हो चुकी है। शायद उनका मानना था कि शादी की बात सामने आने से लड़कियों के बीच मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी और मेरी इमेज खराब होगी। लेकिन सच कहूं तो, वह मेरी जिंदगी में किसी के द्वारा दी गई अब तक की सबसे बुरी और अजीब सलाह थी।”

Saif Ali Khan Amrita Singh marriage secrets

डायरेक्टर ने दी थी चेतावनी (Saif Ali Khan divorce news)

सैफ ने आगे बताया कि उनके लुक्स और अंदाज को देखकर शुरुआती दिनों में एक बड़े फिल्ममेकर ने उन्हें साफ कह दिया था कि वे कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल न निभाएं, क्योंकि वे उसमें बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगेंगे। सैफ ने अपने डर को बयां करते हुए कहा, “जब मैंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो मुझे सिर्फ एक ही बात का सबसे ज्यादा डर सताता था कि कहीं लोग स्क्रीन पर मुझे देखकर मुझ पर हंसने न लगें। एक डायरेक्टर ने तो मुझे मुंह पर कह दिया था कि अगर तुम एक्टिंग करोगे, तो थिएटर्स में लोग तुम्हें जूते मारेंगे, तुमसे नफरत करेंगे और तुम बेरोजगार हो जाओगे।”

सैफ ने हंसते हुए कहा कि शुरुआत में हर एक्टर बस यही चाहता है कि वह पर्दे पर हास्यास्पद या बेवकूफ न दिखे। जब आप उस शुरुआती डर के पड़ाव को पार कर लेते हैं, तब जाकर आपके अंदर अमिताभ बच्चन बनने की चाहत जागती है। सैफ के मुताबिक, उन्होंने हमेशा अपने काम को पूरी ईमानदारी, विनम्रता और कड़े परिश्रम के साथ किया है, जिसके दम पर वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *