जहानाबाद में ‘सहयोग हेल्पलाइन 1100’ और पोर्टल शुरू:नागरिकों की शिकायतों का होगा त्वरित और पारदर्शी समाधान

जहानाबाद में ‘सहयोग हेल्पलाइन 1100’ और पोर्टल शुरू:नागरिकों की शिकायतों का होगा त्वरित और पारदर्शी समाधान

जहानाबाद में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह निपटारे के लिए बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए “सहयोग हेल्पलाइन 1100” और “सहयोग पोर्टल” का सोमवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि “सहयोग हेल्पलाइन 1100” का उद्देश्य आम नागरिकों को सहयोग शिविरों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। लोग टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल कर अपने पंचायत में आयोजित शिविर की तिथि, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, “सहयोग पोर्टल” को जन शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण, विभागवार प्रेषण, शिकायत की स्थिति की जानकारी, अनुस्मारक भेजने तथा शिकायत निवारण के बाद नागरिकों से फीडबैक लेने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में बताया गया कि शिकायतों की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी और आवेदकों को एसएमएस व मोबाइल आधारित सूचना प्रणाली के जरिए लगातार अपडेट मिलता रहेगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर मामलों को स्वतः उच्च स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने 10 दिनों के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन अपलोड करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा प्रखंड और अंचल स्तरीय अधिकारियों को जिला स्तर पर निस्तारण योग्य मामलों को तत्काल उच्च अधिकारियों तक भेजने को कहा गया। अंत में जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग हेल्पलाइन और पोर्टल का उपयोग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” की कार्यप्रणाली के तहत जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जहानाबाद में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह निपटारे के लिए बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए “सहयोग हेल्पलाइन 1100” और “सहयोग पोर्टल” का सोमवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि “सहयोग हेल्पलाइन 1100” का उद्देश्य आम नागरिकों को सहयोग शिविरों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। लोग टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल कर अपने पंचायत में आयोजित शिविर की तिथि, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, “सहयोग पोर्टल” को जन शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण, विभागवार प्रेषण, शिकायत की स्थिति की जानकारी, अनुस्मारक भेजने तथा शिकायत निवारण के बाद नागरिकों से फीडबैक लेने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में बताया गया कि शिकायतों की रियल टाइम ट्रैकिंग की जाएगी और आवेदकों को एसएमएस व मोबाइल आधारित सूचना प्रणाली के जरिए लगातार अपडेट मिलता रहेगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर मामलों को स्वतः उच्च स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने 10 दिनों के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन अपलोड करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा प्रखंड और अंचल स्तरीय अधिकारियों को जिला स्तर पर निस्तारण योग्य मामलों को तत्काल उच्च अधिकारियों तक भेजने को कहा गया। अंत में जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग हेल्पलाइन और पोर्टल का उपयोग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” की कार्यप्रणाली के तहत जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *