साधु यादव बोले- शहाबुद्दीन की वजह से RJD बदनाम हुई:तेजस्वी को कहा- लफुओं से दूर रहो; पप्पू यादव आज भी रात में मिलने आता है

साधु यादव बोले- शहाबुद्दीन की वजह से RJD बदनाम हुई:तेजस्वी को कहा- लफुओं से दूर रहो; पप्पू यादव आज भी रात में मिलने आता है

“शहाबुद्दीन की वजह से यादवों की पार्टी बदनाम हो गई। मेरे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं थी।” ये कहना है लालू यादव के बड़े साले और पूर्व सांसद साधु यादव का। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिवंगत शहाबुद्दीन को लेकर कई सारी बातें कही। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के कामकाज को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। साधु यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव को दिन रोज 2000 लोगों से मिलना होगा, तभी सत्ता आएगी। उसके आसपास के लोगों से समझा दिया है कि लोगों मिलने पर तुम्हारा वेट कम हो जाएगा। उसकी आदत भी खराब हो गई है। उन्होंने तेजस्वी से कहा, “लफुओं के चक्कर में मत पड़ो, लोगों से मिलो, तब जनता क्या चाहती सब पता चला जाएगा। लोगों से मिलने पर सब ठीक हो जाएगा।” साधु यादव ने भी कहा कि पप्पू यादव आज भी उनसे मिलने उनके घर जाते हैं। सुभाष ने गलती की नाम मेरा बदनाम हुआ इंटरव्यू के दौरान साधु यादव ने अपने छोटे भाई सुभाष यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राजद की मजबूती के लिए मैंने बहुत काम किया, लेकिन अपने छोटे भाई सुभाष यादव के चक्कर में मेरी बदनामी हुई। सुभाष यादव बदमाशी करता था, नाम मेरा आता था।” साधु नाम कैसे पड़ा वो भी बताया साधु यादव ने बताया, “मेरा जिस दिन जन्म होने वाला था। उस दिन हमारे घर से साधुओं को खाना जाना था। खाना में लेट हुआ हो तो साधुओं की टोली ने पूछा कि भोजन आने में लेट क्यों हो रहा है। तो लोगों ने बताया- बच्चे का जन्म होने वाला है। जन्म होने के बाद घर वालों ने साधुओं से आशीर्वाद दिलवाया। साधुओं की टोली ने मुझे देखते कह दिया था- ये तो साधु है। तब से लोग मुझे साधु कहने लगे।” लालू यादव के लिए सॉफ्ट दिखे साधु साधु यादव तकरीबन 1 घंटे के पॉडकास्ट में राजद सुप्रीमो लालू यादव के लिए सॉफ्ट दिखे। उन्होंने लालू यादव की तारीफ भी की। इमरजेंसी के दौरान 3 साल तक लालू यादव ससुराल में रहे उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ललन सिंह आज जो NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने लालू यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया था।” “शहाबुद्दीन की वजह से यादवों की पार्टी बदनाम हो गई। मेरे सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं थी।” ये कहना है लालू यादव के बड़े साले और पूर्व सांसद साधु यादव का। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिवंगत शहाबुद्दीन को लेकर कई सारी बातें कही। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के कामकाज को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। साधु यादव ने कहा, “तेजस्वी यादव को दिन रोज 2000 लोगों से मिलना होगा, तभी सत्ता आएगी। उसके आसपास के लोगों से समझा दिया है कि लोगों मिलने पर तुम्हारा वेट कम हो जाएगा। उसकी आदत भी खराब हो गई है। उन्होंने तेजस्वी से कहा, “लफुओं के चक्कर में मत पड़ो, लोगों से मिलो, तब जनता क्या चाहती सब पता चला जाएगा। लोगों से मिलने पर सब ठीक हो जाएगा।” साधु यादव ने भी कहा कि पप्पू यादव आज भी उनसे मिलने उनके घर जाते हैं। सुभाष ने गलती की नाम मेरा बदनाम हुआ इंटरव्यू के दौरान साधु यादव ने अपने छोटे भाई सुभाष यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राजद की मजबूती के लिए मैंने बहुत काम किया, लेकिन अपने छोटे भाई सुभाष यादव के चक्कर में मेरी बदनामी हुई। सुभाष यादव बदमाशी करता था, नाम मेरा आता था।” साधु नाम कैसे पड़ा वो भी बताया साधु यादव ने बताया, “मेरा जिस दिन जन्म होने वाला था। उस दिन हमारे घर से साधुओं को खाना जाना था। खाना में लेट हुआ हो तो साधुओं की टोली ने पूछा कि भोजन आने में लेट क्यों हो रहा है। तो लोगों ने बताया- बच्चे का जन्म होने वाला है। जन्म होने के बाद घर वालों ने साधुओं से आशीर्वाद दिलवाया। साधुओं की टोली ने मुझे देखते कह दिया था- ये तो साधु है। तब से लोग मुझे साधु कहने लगे।” लालू यादव के लिए सॉफ्ट दिखे साधु साधु यादव तकरीबन 1 घंटे के पॉडकास्ट में राजद सुप्रीमो लालू यादव के लिए सॉफ्ट दिखे। उन्होंने लालू यादव की तारीफ भी की। इमरजेंसी के दौरान 3 साल तक लालू यादव ससुराल में रहे उसका भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ललन सिंह आज जो NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने लालू यादव को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया था।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *