फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सुशील कुमार शाक्य को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 91% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा से उम्मीदवार के रूप पहली सचिन सिंह यादव हैं। वहीं पार्टी के रूप में जनता की पहली पसंद सपा, दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार बात करें तो, भाजपा में सचिन सिंह यादव को 80 प्रतिशत लोगों ने पहली पसंद बताया है। मौजूदा विधायक सुशील शाक्य को केवल 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। पूर्व मंत्री नरेंद्र यादव और पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार को तीन-तीन प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। अन्य के ऑप्शन को 10 प्रतिशत लोगों ने चुना है, जिसमें पल्लव सोमवंशी समेत कई नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी की बात करें तो मनोज मिश्रा को 80 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। जितेंद्र यादव को 18 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य को 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी से राहुल कुशवाहा को 33 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि अंकित त्रिवेदी को 24 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अवनेश राजपूत को 18 और अन्य को 25 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें


