शिवहर में गैस संकट की अफवाहें खत्म:प्रशासन ने पर्याप्त उपलब्धता और नॉर्मल सप्लाइ की पुष्टि की

शिवहर में गैस संकट की अफवाहें खत्म:प्रशासन ने पर्याप्त उपलब्धता और नॉर्मल सप्लाइ की पुष्टि की

शिवहर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, श्री मेधावी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने आमजन से गैस की कमी से जुड़ी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में कार्यरत सभी 20 गैस एजेंसियों को संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खपत के अनुरूप प्रतिदिन गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है। इस व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि का पालन करें और किसी अफवाह पर विश्वास न करें। विज्ञप्ति के अनुसार, गैस बुकिंग दर्ज होने के बाद 4 से 5 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जिले में 2236 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का उठाव किया आंकड़ों के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को जिले में 2236 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का उठाव किया, जो सामान्य आपूर्ति का संकेत है। यह दर्शाता है कि आपूर्ति श्रृंखला सुचारु रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही, एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत या समस्या दूरभाष संख्या 06222-257060 एवं 06222-257061 पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के दंडाधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, विभाग के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर होटल एवं गैस प्रतिष्ठानों की नियमित जांच भी की जा रही है। शिवहर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, श्री मेधावी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने आमजन से गैस की कमी से जुड़ी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में कार्यरत सभी 20 गैस एजेंसियों को संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खपत के अनुरूप प्रतिदिन गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सरकार के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति है। इस व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि का पालन करें और किसी अफवाह पर विश्वास न करें। विज्ञप्ति के अनुसार, गैस बुकिंग दर्ज होने के बाद 4 से 5 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। जिले में 2236 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का उठाव किया आंकड़ों के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को जिले में 2236 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर का उठाव किया, जो सामान्य आपूर्ति का संकेत है। यह दर्शाता है कि आपूर्ति श्रृंखला सुचारु रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही, एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। उपभोक्ता अपनी शिकायत या समस्या दूरभाष संख्या 06222-257060 एवं 06222-257061 पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं गैस एजेंसियों के दंडाधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, विभाग के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर होटल एवं गैस प्रतिष्ठानों की नियमित जांच भी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *