लखीमपुर में सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम जारी:अपूर्वा विश्वकर्मा ने 98.2% अंक के साथ जिले में किया टॉप

लखीमपुर में सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम जारी:अपूर्वा विश्वकर्मा ने 98.2% अंक के साथ जिले में किया टॉप

लखीमपुर खीरी में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आजमानी पब्लिक स्कूल की छात्रा अपूर्वा विश्वकर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर समृद्धि खरे और सुयश पांडेय दोनों ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, प्रियाल गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौर्य ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया। अर्पित वर्मा और अनुष्मा श्रीवास्तव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उदित सिंह और चिराग ने 96.8 प्रतिशत, जबकि सिद्धार्थ निषाद और सूर्यांश शुक्ला ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। मोहम्मदी स्थित उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अबान मंसूरी ने 96.6 प्रतिशत और मन्नत श्रीवास्तव ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्यन भारती, अवनी सिंह, नोमान अंसारी सहित कई अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गोला के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी से तौसीफ आलम, आराध्या वर्मा, अंशुल वर्मा और आर्यन यादव सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर की अर्चना जायसवाल ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। डॉन बॉस्को स्कूल के शौर्य प्रताप सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिले के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में अग्रिम गुप्ता, अयुषी मिश्रा, अवंतिका त्रिवेदी, संजना भारती, आराध्य अवस्थी, शुभम कुमार, परिधि राज, आस्था चौधरी, इशप्रीत कौर, अदिति सिंह, प्रद्युम्न शर्मा, प्रिसा गुप्ता, आन्या वर्मा, आर्यमन सिंह, आर्या शुक्ला, सिदरा सैय्यद और प्रथम साहनी शामिल हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *