सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर महादेव का रुद्राभिषेक:मंशापूर्ण महादेव मंदिर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर महादेव का रुद्राभिषेक:मंशापूर्ण महादेव मंदिर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 वर्ष की अखंड आस्था के तहत सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर टोंक में श्रद्धापूर्वक किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्रता के बाद मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम टोंक जिले के टोडारायसिंह के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, पूजन-अर्चन, रूद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं को प्रदर्शित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण हुआ। साथ ही जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन का भी लाइव प्रसारण किया गया। आयोजन के दौरान शिव भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सामूहिक मंत्रोच्चार आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, प्रभु बाडोलिया, निलिमा आमेरा, विष्णु शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरियां, सीईओ परशुराम धानका, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र सौंलकी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संजय जैन सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *