PSEB ट्रेनिंग से गायब रहे प्रिंसिपल्स पर 1100 रुपए जुर्माना:पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की सख्त चेतावनी; आज ट्रेनिंग में नहीं आए होगी सख्त कार्रवाई

PSEB ट्रेनिंग से गायब रहे प्रिंसिपल्स पर 1100 रुपए जुर्माना:पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की सख्त चेतावनी; आज ट्रेनिंग में नहीं आए होगी सख्त कार्रवाई

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के ट्रेनिग सेशन से गायब रहने वाले एफिलिएटेड स्कूल्स के प्रिंसिपल पर चेयरमैन डॉ अमरपाल ने 1100-1100 रुपए जुर्माना लगा दिया। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स के लिए आज फिर से ट्रेनिंग सेशन रखा है। पीएसईबी ने प्रिंसिपल्स को चेतावनी दी है कि अगर आज भी गायब रहे तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि एफिलिएशन नियमों के तहत कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (CPD) की 50 घंटे की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। पिछले सत्रों में प्रिंसिपलों का शामिल न होना बोर्ड अथॉरिटी ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस विशेष ट्रेनिंग और वर्कशॉप में अमृतसर, बठिंडा और बरनाला जिलों को छोड़कर, पंजाब के बाकी सभी जिलों के वे प्रिंसिपल शामिल होंगे जो पिछली बार गैर-हाजिर रहे थे। अनुपस्थित रहे प्रिंसिपलों को अब 1100 रुपए जुर्माना जम करवाने के बाद वर्कशॉप में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि यदि आज की ट्रेनिंग में भी कोई प्रिंसिपल नहीं पहुंचता है, तो उसका केस एफिलिएशन नियमों के तहत उचित दंडात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। प्रिंसिपल नोट कर लें वर्कशॉप का पूरा शेड्यूल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तय किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक, अनुपस्थित रहे प्रिंसिपलों की आज सुबह 10 बजे से तीन बजे तक ट्रेनिंग चलेगी। प्रिंसिपी सुबह 9:30 बजे रजिस्ट्रेशन करवाएंगे ताकि समय पर ट्रेनिंग शुरू हो सके। ट्रेनिंग पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ओडिटोरियम, मोहाली में होगी। प्रिंसिपल्स को वर्कशॉप में दी जा रही है ये जानकारियां…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *