खरगोन में RRR सेंटर शुरू, कचरा घटाने की नई पहल:अनुपयोगी सामान होगा रियूज-रिसाइकिल, मोबाइल सेंटर भी शुरू

खरगोन में RRR सेंटर शुरू, कचरा घटाने की नई पहल:अनुपयोगी सामान होगा रियूज-रिसाइकिल, मोबाइल सेंटर भी शुरू

खरगोन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की गतिविधियों के तहत रिड्यूस, रियूस व रिसाइकल (RRR) सेंटर और एक मोबाइल RRR सेंटर का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र खंडवा रोड क्षेत्र में सोमवार को शुरू हुआ। यहां घरों से अनुपयोगी कपड़े, जूते-चप्पल और खिलौने जैसी सामग्री जमा की जाएगी, ताकि उनका पुनः उपयोग या पुनर्चक्रण सुनिश्चित हो सके। नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी और सीएमओ कमला कौल ने शुभारंभ के अवसर पर बताया कि यह केंद्र शहर में कचरे को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा। जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा
स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने जानकारी दी कि अब शहर में कुल चार RRR सेंटर और एक मोबाइल RRR सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और आदत को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सभापति धीरेन्द्रसिंह चौहान, पार्षद चंद्रपालसिंह तोमर, भागीरथ बडोले, अरविंद पाटीदार, राजेश रावत, दिनेश पाटीदार, एल्डरमैन पवन सेन, स्वच्छता सलाहकार अंकित कानूनगो, ब्रांड एंबेसडर डॉ. संजय कुमार कोचक और रंजिता राठौड़ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *