रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूं ही नहीं जीती लगातार 2 IPL ट्रॉफी, जानें कौन हैं पर्दे के पीछे टीम को कंट्रोल करने वाला ‘मास्टरमाइंड’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूं ही नहीं जीती लगातार 2 IPL ट्रॉफी, जानें कौन हैं पर्दे के पीछे टीम को कंट्रोल करने वाला ‘मास्टरमाइंड’

Mastermind behind RCB 2 consecutive IPL titles: 17 सीजन खिताबी सूखा झेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दो टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। भले ही इसके लिए टीम को श्रेय दिया जा रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे हेड कोच एंडी फ्लावर की भूमिका अहम रही है। जिन्‍होंने तीन साल में आरसीबी को दो ट्रॉफी जिताई हैं। 

Mastermind behind RCB 2 consecutive IPL titles: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2014 से 2026 से कोई लोकसभा चुनाव नहीं हारा है। इतना ही नहीं उसने 15 राज्‍यों में सरकार बना ली है। इसके पीछे अमित शाह की चुनावी रणनीति को मुख्‍य वजह माना जाता है। ठीक उसी तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दो ट्रॉफी जीतने के पीछे एंडी फ्लावर का बड़ा हाथ माना जा रहा है। हेड कोच ने अन्‍य स्‍टाफ के साथ पर्दे के पीछे चुपचाप आरसीबी को इतिहास के सबसे सफल दौर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया है।

हेड कोच की टैक्टिकल समझ और प्‍लानिंग

17 सीजन खिताबी सूखा झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दो टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 की जीत का श्रेय भले ही विराट कोहली और भुवनेश्‍वर कुमार को दिया जा रहा है, ले‍किन ये सफलता एक ऐसे विजन का नतीजा है, जो प्लेइंग इलेवन से कहीं आगे है। यह विजन हेड कोच एंडी फ्लावर का था, जिनकी टैक्टिकल समझ और प्‍लानिंग से आरसीबी ने ये मुकाम हासिल किया है।

फ्लावर के आने के बाद आरसीबी में शुरू हुआ बदलाव का दौर

दरअसल, आरसीबी में बदलाव का दौर आईपीएल 2024 से पहले एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाने के साथ शुरू हो गया था। 17 साल से खिताबी सूखा झेल रही आरसीबी को उन्‍होंने तीन साल में दो आईपीएल टाइटल दिलाए हैं। फ्लावर मॉडर्न क्रिकेट के सबसे महान कोच में से एक हैं।

संघर्ष कर रही इंग्‍लैंड को अर्श तक पहुंचाया

एक समय था, जब उन्होंने एक संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम को दुनिया को हराने वाली टीम में बदल दिया था, जिसमें तीन एशेज जीत 2009, 2010-11 और 2013 इसके साथ ही 2010 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पहला ग्लोबल टाइटल और 2012 में भारत में एक ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत शामिल है, जो 28 सालों में उनकी पहली जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया को 2023 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका

फ्लावर ने बाद में ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले कैंपेन में बतौर कंसल्टेंट काम किया, जिसके बाद उन्होंने 2022 में ट्रेंट रॉकेट्स को द हंड्रेड टाइटल और 2025 में आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी फ्लावर की तारीफ की और उन्हें अब तक का सबसे महान कोच बताया।

वह सबसे अच्छे कोचों में से एक- पाटीदार

पाटीदार ने कहा कि मुझे लगता है कि वह सबसे अच्छे कोचों में से एक हैं, क्योंकि वह सभी खिलाड़ियों को बहुत अच्‍छे से हैंडल करते हैं, सिर्फ उन खिलाड़ियों को नहीं जो खेल रहे हैं। उनके लिए सभी खिलाड़ी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने हर व्यक्ति के साथ बहुत समय बिताया है। मेरे पास उनके लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन वह सबसे अच्छे कोच हैं जिनके अंडर मैंने खेला है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *