फर्रुखाबाद में लूट के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था इस दौरान हिरासत से भाग गया था। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है। शनिवार रात कुइयां गांधी गांव में एक अधिवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर लूट हुई थी। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय, सीतापुर के बीबीपुर निवासी 24 वर्षीय कुलवंत पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही द्वारा थाने में सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने कुलवंत की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुइयां गांव के पास एक खेत में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुलवंत के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। क्षेत्राधिकारी (CO) ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि कुइयां गांधी में हुई लूट की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। कुलवंत के पुलिस हिरासत से भागने पर आरक्षी द्वारा एक और मुकदमा दर्ज कराया गया। CO उपाध्याय ने यह भी बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई थीं। जहां आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर अभियुक्त ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लगी। अभियुक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया है। मौके पर पहुंच फील्ड यूनिट ने नमूनों को संकलित किया है


