पटना की सड़कों पर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टर सियासी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन पोस्टरों में बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों को दर्शाया गया है। खासतौर पर महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता दी गई है। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “जो कहा… वो किया”, जिसके जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं पर फोकस, योजनाओं का जिक्र पोस्टर में महिलाओं को सुरक्षा, बेहतर शिक्षा, आगे बढ़ने के लिए आरक्षण और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का जिक्र किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को 2 लाख रुपये देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात भी लिखी गई है। पोस्टर में संदेश दिया गया है कि “महिला बढ़ेगी तो बिहार बढ़ेगा”। इससे यह दिखाने की कोशिश की गई है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया गया है। सम्राट सरकार में भी नीतीश के काम पर जोर राज्य में वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं, लेकिन पोस्टरों में विकास कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इन पोस्टरों के जरिए जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश है कि बिहार के विकास की मजबूत पहचान अब भी नीतीश कुमार के नाम से जुड़ी हुई है। आज जदयू कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी बीच आज दोपहर 12:30 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर अहम बयान सामने आ सकते हैं। निशांत कुमार आज फिर पहुंचेंगे जदयू कार्यालय निशांत कुमार जल्द ही अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी। यात्रा शुरू होने से पहले निशांत कुमार लगातार जदयू कार्यालय पहुंच रहे हैं और अलग-अलग जिलों से आने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बैठकों में पार्टी को आगे मजबूत करने, आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। पार्टी नेताओं के साथ वे संगठन को और सक्रिय बनाने को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी निशांत कुमार दोपहर 3 बजे जदयू कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पटना की सड़कों पर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में लगाए गए पोस्टर सियासी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन पोस्टरों में बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों को दर्शाया गया है। खासतौर पर महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता दी गई है। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “जो कहा… वो किया”, जिसके जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं पर फोकस, योजनाओं का जिक्र पोस्टर में महिलाओं को सुरक्षा, बेहतर शिक्षा, आगे बढ़ने के लिए आरक्षण और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का जिक्र किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को 2 लाख रुपये देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात भी लिखी गई है। पोस्टर में संदेश दिया गया है कि “महिला बढ़ेगी तो बिहार बढ़ेगा”। इससे यह दिखाने की कोशिश की गई है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया गया है। सम्राट सरकार में भी नीतीश के काम पर जोर राज्य में वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं, लेकिन पोस्टरों में विकास कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इन पोस्टरों के जरिए जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश है कि बिहार के विकास की मजबूत पहचान अब भी नीतीश कुमार के नाम से जुड़ी हुई है। आज जदयू कार्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी बीच आज दोपहर 12:30 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर अहम बयान सामने आ सकते हैं। निशांत कुमार आज फिर पहुंचेंगे जदयू कार्यालय निशांत कुमार जल्द ही अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी। यात्रा शुरू होने से पहले निशांत कुमार लगातार जदयू कार्यालय पहुंच रहे हैं और अलग-अलग जिलों से आने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बैठकों में पार्टी को आगे मजबूत करने, आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। पार्टी नेताओं के साथ वे संगठन को और सक्रिय बनाने को लेकर भी मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी निशांत कुमार दोपहर 3 बजे जदयू कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


